Lal Kitab Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि का राहु पराक्रम में किस्मत पलटकर रख देगा, लेकिन बचना होगा शनि से

Lal Kitab Rashifal 2026: वर्ष 2026 में धनु राशि वाले यदि चतुर्थ भाव के शनि को काबू में कर लेते हैं तो पूरा वर्ष उनके लिए बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि बाकी सभी ग्रहों की पोजीशन स्ट्रांग है। बृहस्पति जून तक सप्तम में रहेगा इसके बाद वह अष्टम और फिर नवम भाव में गोचर करेगा। राहु तीसरे भाव का यानी पराक्रम का राहु है और केतु धर्मी बना नवम भाव में बैठा है। चलिए अब जानते हैं धनु राशि का वार्षिक भविष्यफल विस्तार से।

 

धनु राशि वर्ष 2026 में मुख्य 4 ग्रहों की गोचर स्थिति (2026):-

1. बृहस्पति गोचर: बृहस्पति देव जून तक सातवें भाव में रहेंगे जिससे वैवाहिक सुख, साझेदारी के कार्यों में लाभ, धन संचय और शांति मिलती है। इसके बाद अष्टम भाव में गुरु का गोचर होगा जो पैतृक संपत्ति से अचानक लाभ दे सकता है, लेकिन समस्याएं भी लाता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या अप्रत्याशित खर्च भी दे सकता है। फिर अक्टूबर में बृहस्पति का नवम अर्थात भाग्य के भाव में गोचर होगा। 9वें भाव में बृहस्पति का प्रवेश अत्यंत शुभ माना जाता है, जो भाग्य में वृद्धि, पिता से सहयोग, धार्मिक झुकाव और ईश्वरीय कृपा देता है। इससे प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और संतान सुख मिलेगा। 

 

2. शनि गोचर: शनि पूरे साल मीन राशि में रहकर धनु राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। इस समय धनु राशि पर शनि की ढैया भी चलेगी। हालांकि लाल किताब साढ़ेसाती या ढैया को नहीं मानती है। फिर भी चतुर्थ भाव का शनि सुख में कमी, घर-परिवार या निवास स्थान में परिवर्तन और माता के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। यह व्यक्ति को जीवन की कड़वी सच्चाइयों से अवगत कराता है।

 

3. राहु गोचर: राहु वर्तमान में आपकी कुंडली के तीसरे भाव में स्थित रहेंगे। तृतीय भाव में राहु पराक्रम में वृद्धि, छोटे भाई-बहनों से जुड़ाव, यात्रियों से लाभ और मानसिक तनाव में कमी देता है। यह स्थिति आपके लिए आध्यात्मिक रुचि, यात्रा, आर्थिक लाभ और व्यापार के लिहाज से काफी अनुकूल साबित होगी। खास बात यह है कि पराक्रम के राहु के कारण जो भी चीजें आपके साथ होने वाली होगी वह आपको पहले से ही पता लग जाएगी। इसका अर्थ है कि यह इंट्यूशन बढ़ाएगा।

 

4. केतु का गोचर: वर्तमान में केतु धनु राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं। नवम भाव अर्थात भाग्य, धर्म और पिता के भाव में केतु भाग्य को अप्रत्याशित रूप से बढ़ाता है, आध्यात्मिक विषयों में रुचि देता है, लेकिन पिता या गुरु से वैचारिक दूरी भी बना सकता है। आपकी मित्रता कुछ गलत आचरण करने वालों से भी हो सकती है जो नुकसान पहुंचा सकती है।

 

लेख के अंत में: जरूर पढ़ें लाल किताब का सबसे खास उपाय जो आपका जीवन बदल सकता है।

 

धनु राशि करियर और व्यवसाय: Sagittarius Lal kitab job and business 2026:-

1. नौकरी: बृहस्पति और राहु के कारण नौकरी के हालात में जबरदस्त सुधार होगा। आपके द्वारा की गई अत्यधिक मेहनत का श्रेय आपको जरूर मिलेगा। नौकरी में वेतनवृद्धि और प्रमोशन के योग जरूर बनेंगे। खास बात यह भी है कि आप नौकरी के अलावा भी कुछ कार्य करने में सक्षम होंगे।

 

2. व्यवसाय: राहु के तीसरे भाव में होने से आपका पराक्रम और साहस चरम पर रहेगा। यह आपको व्यापार में जोखिम लेने और नए क्षेत्रों की यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे लाभ होगा। सप्तम भाव के बृहस्पति के कारण साझेदारी के व्यापार में विशेष लाभ मिलेगा। धन की आवक बढ़ेगी।

 

3 शत्रु: पराक्रम के राहु के कारण शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे लेकिन ध्यान रखना होगा कि आप खुद किसी के लिए शत्रु बनकर बाधा उत्पन्न न करें।

 

4. चुनौती: पूरे साल आपको चतुर्थ भाव के शनि के कारण पारिवारिक परेशानी उठाना पड़ सकती है। माता की सेहत को लेकर भी चुनौती रहेगी। आपको शनि के उपाय करना चाहिए।

 

धनु राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और धन: Sagittarius Lal kitab financial status 2026:-

1. आय का स्रोत: 7वें भाव के गुरु के कारण वर्ष की शुरुआत आर्थिक स्थिरता से होगी। फिर 8वें भाव का गुरु जून से अक्टूबर तक आपको पैतृक संपत्ति, बीमा या अचानक धन लाभ के माध्यम से लाभ दे सकता है, लेकिन यह साथ ही फालतू के खर्चे भी बढ़ाएगा। आपको जून से पहले ही खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए धन संचय की आदत बनानी होगी। हालांकि राहु के प्रभाव से आर्थिक लाभ और व्यापार के लिहाज से यह साल काफी अनुकूल साबित होगा।

 

2. निवेश: गोल्ड या जमीन का मकान खरीद सकते हैं लेकिन सबसे बेहतर होगा कि आप मकान खरीदें।

 

3. सावधानी: लाल किताब चेतावनी देती है कि यदि आप अपने परिवार और सभी की सेहत के प्रति लापरवाह रहेंगे तो आर्थिक हालात खराब हो जाएंगे। अस्पताल के ही चक्कर काटते रहेंगे। इसलिए शनि और बृहस्पति के उपाय जरूर करें। अतिरिक्त हौसले का प्रदर्शन न करें।

 

धनु राशि प्रेम संबंध, संतान और पारिवारिक जीवन: Sagittarius Lal kitab Love and Family Relationships 2026:-

1. पारिवारिक सुख: बृहस्पति देव जब तक सप्तम भाव में रहेंगे तब तक पारिवारिक सुख मिलता रहेगा लेकिन चतुर्थ भाव के शनि के कारण बीच बीच में परिवार पर संकट के बादल भी छाए रहेंगे। इन बादलों को हटाने के लिए उपाय जरूर करें। आप अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। चतुर्थ शनि माता के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, अतः ध्यान रखें। तृतीय भाव के राहु के कारण छोटे भाई-बहनों से जुड़ाव बढ़ेगा और उनसे लाभ मिलेगा।

 

2. दाम्पत्य/प्रेम संबंध: सप्तम भाव का बृहस्पति दांपत्य जीवन को और मजबूत करेगा, जो अविवाहित हैं उनके विवाह होंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा का योग बनेगा।

 

3. संतान पक्ष: संतान सुख मिलेगा। संतान के सभी कष्ट भी दूर होंगे। हालांकि आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी। हमारी सलाह के कि संतान के करियर पर आपको ध्यान देने की जरूरत है।

 

4. टिप: आपको शनि के मंदे कार्य से दूर रहकर परिवार पर आए संकट पर ध्यान देना होगा। इसके लिए आप सबसे खास उपाय जरूर करें।

 

धनु राशि लाल किताब सेहत और शिक्षा: Sagittarius Lal kitab Health and Education 2026:-

1. सेहत: 8वें भाव के गुरु के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या अज्ञात रोग उत्पन्न हो सकते हैं। हालांकि राहु के कारण मानसिक तनाव में कमी महसूस होगी, जिससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

2. शिक्षा: यदि आप कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बहुत ज्यादा कड़ी मेहनत करना होगी। हालांकि स्कूली स्तर की पढ़ाई में आप सफल होंगे, लेकिन कॉलेज स्तर और उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए आपको कड़ी मेहनत करना पड़ेगी।

3. उपाय: सेहत के लिए गुरु के और पढ़ाई के लिए राहु के उपाय करें। हमारी सलाह है कि अपनी पढ़ाई वाले स्थान को साफ-सुथरा बनाएं और वहां माता सरस्वती का या किसी तोते का एक चित्र लगाएं।

 

धनु राशि के लिए लाल किताब के सटीक उपाय 2026: Lal Kitab Remedies 2026 for Sagittarius:-

गुरु को करें बलवान (धन और ज्ञान के लिए):-

1. माथे पर केसर, चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं।

2. अपने पास हमेशा हल्दी की एक गांठ रखें। 

3. गुरुवार के दिन किसी पंडित को पीली वस्तुएं दान में दें।

4. समय समय पर दिन में हल्दी का दूध पीते रहें।

 

शनि-राहु-केतु के लिए करें ये उपाय:-

1. शनि: रोग होने पर चंद्रमा की चीजों का दान करें।

2. राहु: भैरव महाराज को कच्चा दूध चढ़ाएं।

3. केतु: प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाते रहें और बुधवार को गणेश जी की पूजा करें।

 

धनु राशि लाल किताब के अनुसार सावधानियां 2026 | Lal Kitab Caution 2026 for Sagittarius:-

1. किसी को उधार न दें और उधार न लें।

2. पराई स्त्री के चक्कर में न रहें।

3. शराब पीना और रात में दूध पीना घातक है।

4. घर में सोने का एक आयताकार टुकड़ा रखें।

5. वाणी पर नियंत्रण रखें। बेकार के तंत्र या रहस्यमय बातों से दूर रहें।

 

धनु राशि के लिए लाल किताब का सबसे खास उपाय: Lal Kitab upay for Sagittarius:-

1. किसी भी स्थान पर नीम या बरगद का एक पेड़ लगाकर 43 दिनों तक उसकी देखरेख करें। जल अर्पित करें।

3. पानी भरे किसी कुएं में एक ग्लास दूध डालें या सांप, गाय व बैल को दूध-चावल खिलाएं।
 

ALSO READ: Lal Kitab Mesh Rashifal 2026: मेष राशि (Aries) - बृहस्पति बचाएंगे, राहु मालामाल करेंगे, शनि निपटेंगे रोग शत्रुओं से

ALSO READ: Lal Kitab Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि (Taurus)- शनि और गुरु मिलकर देंगे रोग-शत्रुओं से मुक्ति, पर उपाय जानना है जरूरी

ALSO READ: Lal Kitab Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि (Gemini)- शनि कराएगा कड़ी मेहनत और गुरु देगा उसका अप्रत्याशित फल

ALSO READ: Lal Kitab Kark Rashifal 2026: कर्क राशि (Cancer)- शनि करेगा भाग्य को जागृत लेकिन रहना होगा राहु से बचकर

ALSO READ: Lal Kitab Singh Rashifal 2026: सिंह राशि (Leo)- राहु करेगा चुनौती खड़ी, गुरु हर तरह से बचाएगा

ALSO READ: Lal Kitab Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि (Virgo)- राहु करेगा संकट दूर, गुरु करेगा मनोकामना पूर्ण

ALSO READ: Lal Kitab Tula Rashifal 2026: तुला राशि (Libra)- राहु से रहना होगा बचकर तो पूरा साल रहेगा शानदार, जान लें उपाय

ALSO READ: Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि (Scorpio)- पंचम के शनि और चतुर्थ के राहु से रहें बचकर, बृहस्पति के उपाय से चमकेगा भाग्य

ALSO READ: Lal Kitab Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि का राहु पराक्रम में किस्मत पलटकर रख देगा, लेकिन बचना होगा शनि से




from ज्योतिष https://ift.tt/VbHhxrW
Previous
Next Post »