Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्यदेव 16 नवंबर 2025 की दोपहर को मंगल की राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर के चलते 5 राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। कुंडली में में सूर्य मजबूत स्थिति में होते हैं तो करियर, आर्थिक लाभ और सरकारी नौकरी में लाभ मिलता है और पिता से संबंध अच्‍छे रहते हैं। चलिए जानते हैं वृश्‍चिक के सूर्य का फल।

 

1. मेष राशि:

सामान्य: संतान की प्रगति पर असर पड़ सकता है, स्वास्थ्य समस्याओं का सामना।

करियर/व्यापार: काम के बोझ या असंतुष्टि से नौकरी बदलने का मन। पैतृक संपत्ति और सट्टेबाजी से धन लाभ के योग। व्यापार में काम न संभाल पाने के कारण नुकसान हो सकता है।

वित्त: धन हानि की संभावना, बचत करने में नाकाम रह सकते हैं।

 

2. मिथुन राशि:

सामान्य: अत्यधिक ऊर्जावान और उत्साह से भरे रहेंगे। कार्यों में किए गए प्रयास सफल होंगे। सेवा की भावना मज़बूत होगी।

करियर/व्यापार: प्रतिबद्धता के कारण कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। व्यापार में काफ़ी पैसा कमाएंगे और मज़बूत प्रतिद्वंदी बनकर उभरेंगे।

वित्त: पर्याप्त बचत करने में सक्षम होने के कारण एक अच्छा जीवन जी पाएंगे।

 

3. कर्क राशि:

सामान्य: दूर की सोचते हुए भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। सट्टेबाजी में रुचि बढ़ सकती है।

करियर/व्यापार: काम के सिलसिले में की गई यात्रा फलदायी होगी। बिज़नेस में अच्छा धन कमाने के मौके मिलेंगे।

वित्त: अच्छा ख़ासा पैसा कमाएंगे, बचत भी कर सकेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

 

4.सिंह राशि:

सामान्य: सुख-सुविधाओं की कमी रह सकती है। सारा ध्यान परिवार पर केंद्रित रहेगा।

करियर/व्यापार: नौकरी में मिलने वाली तरक्की से प्रसन्न दिखाई देंगे। काम के तरीके में सुधार आएगा। व्यापारिक फर्म को सफलतापूर्वक चलाने में सक्षम होंगे।

वित्त: जितना धन कमाएंगे, उतनी ही बचत करने में सक्षम होंगे। परिवार पर काफ़ी धन ख़र्च कर सकते हैं।

 

5.वृश्चिक राशि:

सामान्य: सारा ध्यान कार्यों और व्यापार पर केंद्रित रहेगा। काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

करियर/व्यापार: कार्यक्षेत्र में काफ़ी व्यस्त, प्रमोशन के योग बनेंगे। पारिवारिक बिज़नेस को सफलतापूर्वक चला सकते हैं।

वित्त: आय बढ़ेगी, साथ ही अच्छी बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे।

 



from ज्योतिष https://ift.tt/7qCD9aw
Previous
Next Post »