15 December Birthday: आपको 15 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

15 December Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 15 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: बुध गोचर: 3 राशियों के लिए किस्मत चमकाएगा ग्रहों का राजकुमार

 

आपका जन्मदिन: 15 दिसंबर

 

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 

आपके लिए खास 

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

 

शुभ वर्ष : 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। 

 

परिवार: दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

 

शिक्षा: लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। 

 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 

गीता फोगाट (Geeta Phogat): भारतीय महिला पहलवान।

 

रेखा आर्य (Rekha Arya): भारतीय जनता पार्टी की सदस्य, राजनीतिज्ञ और उत्तराखंड सरकार की महिला एवं बाल कल्याण की वर्तमान कैबिनेट मंत्री।

 

उषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar): हिंदी, मराठी, मणिपुरी, बंगाली, कन्नड़, नेपाली, भोजपुरी, गुजराती, उड़िया और असमिया गाने रिकॉर्ड करने वाली भारतीय गायिका।

किए हैं।

 

लेखराज खूबचंद कृपलानी (Lekhraj Khubchand Kripalani): दादा लेखराज के नाम से जाने जाने वाले तथा ब्रह्मा कुमारीज़ के संस्थापक।

 

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Jagannath puri video: जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर पक्षियों का झुंड, हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना?



from ज्योतिष https://ift.tt/Oc5TZgq
Previous
Next Post »