Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 दिसंबर, 2025)

मेष (Aries) 

Today 07 December horoscope in Hindi 2025 :करियर: कार्यस्थल पर किसी वरिष्ठ या गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 

लव: विवाहितों को जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

धन: आय के नए स्रोत खुलने की संभावना है। 

स्वास्थ्य: पाचन से संबंधित हल्की समस्या हो सकती है। 

उपाय: केसर का तिलक लगाएं।ALSO READ: Mangal gochar: मंगल का धनु में गोचर, 5 राशियों के लिए शुरू होगा शानदार समय

 

वृषभ (Taurus) 

करियर: सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बिठाने की जरूरत है। 

लव: रिश्तों में पुरानी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। 

धन: आज आपको आज अचानक लाभ या हानि की स्थिति बन सकती है।

स्वास्थ्य: पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। 

उपाय: देवी दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।

 

मिथुन (Gemini) 

करियर: नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं।

लव: प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। 

धन: कारोबार में नए समझौते हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। 

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

 

कर्क (Cancer) 

करियर: दफ्तर में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें।

लव: काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। 

धन: कर्ज चुकाने या लोन लेने के मामलों में सफलता मिल सकती है।

स्वास्थ्य: अत्यधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है। 

उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

 

सिंह (Leo) 

करियर: कला, मीडिया या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। 

लव: प्रेम संबंधों के लिए उत्तम दिन है। 

धन: सट्टेबाजी या अचानक लाभ के स्रोतों से बचें। 

स्वास्थ्य: उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें।ALSO READ: Guru gochar 2025: बृस्पपति का मिथुन में प्रवेश, 12 राशियों का दो लाइन में भविष्यफल

 

कन्या (Virgo) 

करियर: कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी। घर से काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है।

लव: घरेलू जिम्मेदारियों को मिलकर निभाएंगे। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धन: घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। 

स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनाए रखें। 

उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

 

तुला (Libra) 

करियर: आज आपके संचार कौशल में वृद्धि होगी। अपनी बात स्पष्टता से रखें। 

लव: पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। 

धन: छोटे निवेश से लाभ के संकेत हैं। 

स्वास्थ्य: कंधे या हाथ में हल्की अकड़न महसूस हो सकती है।

उपाय: छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं।

 

वृश्चिक (Scorpio) 

करियर: रुके हुए वेतन या बकाया भुगतान प्राप्त हो सकता है। 

लव: परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। 

धन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत करने में सफल रहेंगे।

स्वास्थ्य: आँख या गले से संबंधित हल्की परेशानी हो सकती है।

उपाय: जल में गुड़ मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

 

धनु (Sagittarius) 

करियर: आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। 

लव: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। 

धन: यह दिन नए काम शुरू करने के लिए शुभ है।

स्वास्थ्य: अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें।

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

 

मकर (Capricorn) 

करियर: विदेश से संबंधित व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। 

लव: गुप्त संबंध सार्वजनिक हो सकते हैं, सतर्क रहें।

धन: आज आपको खर्च और विदेशी मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

स्वास्थ्य: टेंशन के समय में ध्यान और योग से राहत मिलेगी।

उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।

 

कुंभ (Aquarius) 

करियर: नौकरीपेशा को सामाजिक नेटवर्क से लाभ मिलेगा।

लव: प्रेमीजन एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। 

धन: व्यापार में आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा, लेकिन देर रात तक जागने से बचें।

उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं।

 

मीन (Pisces) 

करियर: आज का दिन आपके प्रोफेशनल जीवन के लिए अत्यंत शुभ है। 

लव: काम की व्यस्तता के कारण लव लाइफ पर ध्यान कम रहेगा। 

धन: करियर में सफलता से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

स्वास्थ्य: कार्यभार के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। 

उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।ALSO READ: Dhanu sankranti 2025: धनु संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व, पूजा विधि और कथा?



from ज्योतिष https://ift.tt/OczKqj7
Previous
Next Post »