Lal Kitab Meen rashi upay 2026: मीन राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि और राहु से रहें बचकर

Lal Kitab Rashifal 2026: वर्ष 2026 में मीन राशि वाले यदि प्रथम भाव के शनि और बारहवें भाव के राहु से बचकर रहते हैं तो फिर चतुर्थ और सप्तम भाव का बृहस्पति और छठे भाव का केतु आपको मालामाल कर सकता है लेकिन शर्त यह है कि आपको शनि और राहु के मंदे कार्यों से दूर रहना होगा और उनके उपाय करना होंगे। चलिए अब जानते हैं मीन राशि वालों के लिए वर्ष को बेहतर बनाने के लिए लाल किताब के अचूक उपाय।

 

मीन राशि के लिए लाल किताब के सटीक उपाय 2026: Lal Kitab Remedies 2026 for Pisces

वर्ष 2026 में मीन राशि (Pisces) के जातकों को ग्रहों के शुभ फल प्राप्त करने और चुनौतियों को कम करने के लिए लाल किताब में बताए गए निम्नलिखित विशेष उपायों का पालन करना चाहिए। ये उपाय आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाएंगे।

 

ग्रहों को शांत और मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले अपने व्यवहार और आदतों को शुद्ध रखें:

1. दांत साफ रखें: अपनी मौखिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यह शुक्र और बुध ग्रह से संबंधित है।

2. व्यवहार में विनम्रता: अंधे, अपंगों, सेवकों और सफाई कर्मियों से हमेशा अच्छा और सम्मानजनक व्यवहार रखें। यह शनि, राहु और केतु से जुड़ी समस्याओं को शांत करने में सहायक है।

 

मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति को बलवान बनाने से भाग्य और धन में वृद्धि होती है: 

1. गुरुवार का उपवास रखें। 

2. हल्दी और केसर का दूध पीएं। 

3. नित्य अपने सिर पर केसर का तिलक लगाएं। 

4. पुजारी को कपड़े दान करें। 

5. किसी धार्मिक स्थान पर लगातार छह दिनों तक 600 ग्राम चने की दाल का दान करें।

 

शुभ फलों को आकर्षित करने के लिए प्रकृति और दान का सहारा लें:

5. पौधे लगाएं: अपने घर में सूरजमुखी या गेंदा का पौधा लगाएं, जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

6. धार्मिक स्थान पर दान: किसी मंदिर में केले का पेड़ लगा दें।

7. वस्त्र और कंबल दान: मंदिर में ही किसी गरीब को कंबल और पंडित (पुरोहित) को काली किनारी वाली धोती दान कर दें।

8. पशु सेवा: मुर्गे को मसूर की दाल खिलाते रहें।

 

नकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए:

9. नीम का उपयोग: नीम के पत्तों को पानी में डालकर नहाएं या नीम के तेल का प्रयोग करें।  नीम को केतु के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने वाला माना जाता है। ये सभी उपाय 2026 में मीन राशि के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकते हैं।

ALSO READ: Lal Kitab Kumbha rashi upay 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, केतु करेगा दांपत्य जीवन में डिस्टर्ब

ALSO READ: Lal Kitab Makar rashi upay 2026: मकर राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु देगा दुख

ALSO READ: Lal Kitab mithun rashi upay 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, केतु देगा चोट

ALSO READ: Lal Kitab Tula rashi upay 2026: तुला राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु रोकेगा राह




from ज्योतिष https://ift.tt/DKJXHlh
Previous
Next Post »