
1. मेष राशि (Aries)
टर्निंग पॉइंट: आपकी राशि मंगल की है और नया वर्ष गुरु एवं मंगल का ही रहेगा। आपकी कुंडली में दोनों ही ग्रहों की पोजिशन स्ट्रांग है। वैसे आपका समय शानदार चल रहा है और अब टर्निंग पॉइंट जून से अगस्त 2026 के बीच आने की संभावना है।
प्रभाव: मंगल मंत्री होने से आपको नई जिम्मेदारी या लीडरशिप रोल मिलेगा। गुरु के राजा होने से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह साल निर्णायक है।
2. वृषभ राशि (Taurus)
टर्निंग पॉइंट: आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। वर्तमान में शुक्र कुंभ राशि में है जब यह मिथुन में जाएंगे तब आएगा टर्निंग पॉइंट यानी 14 मई के बाद का समय।
प्रभाव: गुरु की कृपा से आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। अगर आप विदेश जाने या बड़ी कंपनी में स्विच करने का सोच रहे हैं, तो साल का मध्य भाग सर्वश्रेष्ठ है।
3. मिथुन राशि (Gemini)
टर्निंग पॉइंट: आपका राशि स्वामी बुध है और इस समय आपकी राशि में गुरु का गोचर है और कुंभ राशि में बुध का गोचर चल रहा है। आपकी राशि के लिए जुलाई के दौरान या फिर अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच टर्निंग पाइंट रहेगा।
प्रभाव: शनि की स्थिति आपके दशम भाव को प्रभावित करेगी। मेहनत का फल थोड़ा रुककर मिलेगा, लेकिन साल के अंत में बड़ी पदोन्नति के योग हैं।
4. कर्क राशि (Cancer)
टर्निंग पॉइंट: आपकी राशि के स्वामी चंद्र है। मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान टॉर्निंग पॉइंट रहेगा लेकिन इसका खास प्रभाव तब गुरु आपकी राशि में 2 जुलाई से गोचर करेंगे तब ज्यादा रहेगा।
प्रभाव: संवत्सर की शुरुआत आपके लिए भाग्यशाली रहेगी। धार्मिक या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और नया प्रोजेक्ट मिलेगा।
5. सिंह राशि (Leo)
टर्निंग पॉइंट: आपकी राशि के स्वामी सूर्यदेव है। आपके करियर का टर्निंग पॉइंट जुलाई से सितंबर 2026 के बीच प्रारंभ हो जाएगा लेकिन इसका चरम प्रभाव 31 अक्टूबर को जब गुरु आपकी राशि में होंगे तब देखने को मिलेगा।
प्रभाव: मंगल का प्रभाव आपको रिस्क लेने के लिए प्रेरित करेगा। जुलाई के बाद का समय नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने के लिए यह 'करियर का सबसे बड़ा मोड़' साबित हो सकता है।
6. कन्या (Virgo)
टर्निंग पॉइंट: आपकी राशि का स्वामी बुध है। आपको कड़ी मेहनत करना होगी तभी साल के मध्य में अर्थात जून से जुलाई के बीच आपके लिए करियर काटर्निंग पॉइंट सकारात्मक साबित होगा।
प्रभाव: गुरु की दृष्टि आपके व्यापार में विस्तार लाएगी। पार्टनरशिप के कामों में सफलता मिलेगी और पुराने रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।
7. तुला राशि (Libra)
टर्निंग पॉइंट: आपके लिए वैसे तो यह बहुत सही समय चल रहा है, लेकिन करियर का टर्निंग पॉइंट नवंबर 2026 के आसपास आएगा जो बड़ा बदलाव करेगा।
प्रभाव: आपके लिए यह साल धैर्य का है। साल के अंत में शनि देव आपकी मेहनत का पूरा हिसाब करेंगे और आपको किसी बड़े पद पर बैठा सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
टर्निंग पॉइंट: आपके सितारे तो बुलंदी पर है लेकिन अब आगे बढ़ने के लिए एक और नया टर्निंग पॉइंट अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच देखने को मिलेगा।
प्रभाव: मंगल आपका स्वामी है और वह मंत्री भी है। इस साल आप अपने शत्रुओं पर विजय पाएंगे और कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में अद्भुत परिणाम देखेंगे।
9. धनु राशि (Sagittarius)
टर्निंग पॉइंट: आपकी राशि का स्वामी गुरु है। आप पर भले ही शनि की ढैया चल रही हो लेकिन अप्रैल 2026 यानी नव संवत्सर के साथ ही आपके करियर में एक नया मोड़ आएगा।
प्रभाव: राजा गुरु आपका स्वामी है। करियर में स्थिरता आएगी। संपत्ति या रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में बड़ा लाभ होने की संभावना है।
10. मकर राशि (Capricorn)
टर्निंग पॉइंट: आप पर से पिछले साल ही शनि की साढ़ेसाती हटी थी यही आपके लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट था लेकिन अब जनवरी से मार्च 2026 के बीच करियर में एक और नया मोड़ देखने को मिलेगा।
प्रभाव: आप वर्तमान में एक बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र (IT/Tech) के लोगों के लिए यह साल नई ऊंचाइयों वाला रहेगा।
11. कुंभ राशि (Aquarius)
टर्निंग पॉइंट: आपकी राशि का स्वामी शनि है। आपने तो अब तक कई मोड़ देख लिए अब एक और मोड़ मई से जून 2026 के बीच देखेंगे।
प्रभाव: शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण आपको परिपक्व बनाएगा। अचानक किसी बड़े प्रोजेक्ट या अंतरराष्ट्रीय अवसर मिलने के योग हैं।
12. मीन राशि (Pisces)
टर्निंग पॉइंट: आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। यह निश्चित ही परेशान कर रहा है लेकिन सितंबर 2026 के बाद करियर में एक नया मोड़ आएगा।
प्रभाव: गुरु की विशेष कृपा रहेगी। रचनात्मक और कलात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह 'गोल्डन पीरियड' होगा।
from ज्योतिष https://ift.tt/w0ujNQV
EmoticonEmoticon