
1. वृषभ राशि: पॉकेट पर रखें नजर
इस दौरान आपको अपने वॉलेट पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। फालतू के खर्चे और रिस्की इन्वेस्टमेंट से दूर रहना ही बुद्धिमानी है। परिवार में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए 'धैर्य' को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं।
2. कर्क राशि: मन की शांति का ख्याल रखें
कर्क राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा इमोशनल हो सकता है। ऑफिस और घर के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें और अपनी सेहत को पहली प्राथमिकता दें।
3. कन्या राशि: काम का बढ़ेगा बोझ
कन्या राशि वालों को इस दौरान 'मल्टीटास्किंग' से बचना चाहिए। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ने से थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपने कलीग्स के साथ बहस में न उलझें और कोई भी बड़ा फैसला फिलहाल के लिए टाल दें।
4. वृश्चिक राशि: रहें जरा सावधान
आपके लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। पैसों के मामले में किसी पर अंधा भरोसा न करें और संयम से काम लें।
5. मकर राशि: संघर्ष से ही मिलेगी सफलता
मकर राशि वालों को ऑफिस में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सीनियर अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में मेहनत लगेगी। घबराएं नहीं, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी, बस थोड़ा धैर्य बनाए रखें।
6. कुंभ राशि: सोच-समझकर लें फैसले
कुंभ राशि के जातकों के मन में इस दौरान काफी कंफ्यूजन रह सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने या किसी एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले दो बार जरूर सोचें। दोस्तों के साथ गलतफहमी पैदा न होने दें।
7. मीन राशि: इमोशनल सेल्फ-केयर है जरूरी
मीन राशि वालों को इस समय अपना मानसिक ख्याल रखने की जरूरत है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और नींद की समस्या परेशान कर सकती है। मेडिटेशन और अध्यात्म का सहारा लेना आपके लिए संजीवनी का काम करेगा।
भूलकर भी न करें ये गलतियां:
1. किसी से भी व्यर्थ वाद विवाद या बहस न करें।
2. किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन या नशा न करें।
3. निवेश करते वक्त सावधानी रखें। सट्टाबाजार से दूर रहें।
4. निर्णय लेते वक्त जल्दबादी न करें।
5. अपनी जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़े।
from ज्योतिष https://ift.tt/vH6tVNC
EmoticonEmoticon