
खग्रास चंद्र ग्रहण 2026 नई दिल्ली टाइम के अनुसार:
प्रारंभ:- दोपहर 03:21 बजे से।
समाप्त- शाम 06:46 बजे तक।
चंद्र ग्रहण के नजर आने का समय:
चूंकि भारत में दिल्ली टाइम के अनुसार चंद्रोदय शाम को करीब 06:26 पर होगा तो इस मान से 06:26 से 06:46 तक ही चंद्र ग्रहण नजर आएगा। इसका मतलब 20 मिनट्स 28 सेकण्ड्स तक ही यह नजर आएगा। लेकिन समग्रता की सर्वाधिक लम्बी अवधि 57 मिनट और 27 सेकण्ड की होगी।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल:
- सूत काल सुबह 09:39 बजे से प्रारंभ होकर शाम 06:46 तक रहेगा।
- सूतक शुरू होने के बाद भारी भोजन न करें।
- मंदिर में दर्शन करने नहीं जाएं।
- कैंची, चाकू या सुई जैसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें।
- खासकर गर्भवती महिलाओं को इससे बचना चाहिए।
भारत में चंद्र ग्रहण की दृश्यता क्षेत्रवार अनुसार:
पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ भागों से पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखायी देगा जबकि पश्चिमी भारत में प्रच्छाया चंद्र ग्रहण दिखायी देगा, क्योंकि यहां पर चंद्रमा का उदय पूर्ण ग्रहण की समाप्ति के बाद होगा।
भारत के इन शहरों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण:
नई दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, इम्फाल, शिलांग, कोहिमा तथा ईटानगर भारत के कुछ प्रमुख नगर हैं, जहां चन्द्र ग्रहण विभिन्न अवस्थाओं में दिखायी देगा।
from ज्योतिष https://ift.tt/xNuWPBJ
EmoticonEmoticon