
1. मेष राशि Aries:
मेष राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। ग्यारहवें भाव में बुध का मार्गी होना आपके अटके हुए कामों को गति देगा। यदि आप निवेश या नए बिजनेस की योजना बना रहे हैं, तो बड़े फैसले लेने का यह सटीक समय है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिल सकते हैं। सेहत में सुधार होगा और पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। करियर में आपकी स्किल्स आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।
2. मिथुन राशि Gemini:
आपकी राशि के स्वामी बुध अब नौवें भाव में रहकर आपके भाग्य के द्वार खोलेंगे। संपत्ति या पैतृक जमीन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आपकी रुचि धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ेगी, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि आप व्यापार में हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जो भविष्य में मोटा मुनाफा देगी।
3. सिंह राशि Leo:
सातवें भाव में बुध का मार्गी होना आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएगा। नए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में मददगार साबित होंगे। करियर में नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और अचानक धन लाभ की संभावना है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, तो यह समय विस्तार के लिए बेहतरीन है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
4. धनु राशि Sagittarius:
तीसरे भाव में बुध आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करेंगे। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा और अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और उनका सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। व्यापार में नए प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। सेहत के मामले में आप खुद को काफी ऊर्जावान और फिट महसूस करेंगे।
from ज्योतिष https://ift.tt/Mu3LE4b
EmoticonEmoticon