Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मार्च, 2026)

दैनिक राशिफल का कलरफुल फोटो

1. मेष (Aries)

 

Today 16 March horoscope in Hindi 2026 : करियर: सोमवार को काम का जोश हाई रहेगा। 

लव: पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। 

धन: आज पुराना फंसा हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य: आंखों में थकान महसूस हो सकती है।

उपाय: शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें।ALSO READ: चैत्र नवरात्रि का पर्व कब से हो रहा है प्रारंभ जानिए महाअष्टमी की सही डेट

 

2. वृषभ (Taurus)

करियर: ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी।

लव: प्रेमी छोटी बातों पर बहस करने से बचें।

धन: आज खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य: गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: दूध और चावल का दान करें।

 

3. मिथुन (Gemini)

करियर: मल्टीटास्किंग के कारण तनाव हो सकता है। 

लव: लव पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।

धन: बड़े सामान की खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें।

स्वास्थ्य: नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

 

4. कर्क (Cancer)

करियर: सोमवार आपके लिए सफलता भरा रहेगा।

लव: पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

धन: कारोबार तथा संपत्ति संबंधी कार्यों में फायदा होगा।

स्वास्थ्य: पेट खराब होने की सकता हो सकती है। 

उपाय: 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें।

 

5. सिंह (Leo)

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की परीक्षा हो सकती है। 

लव: ईगो के कारण लव लाइफ में दरार आ सकती है।

धन: जोखिम भरे सौदों के लिए दिन सही नहीं है।

स्वास्थ्य: खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। 

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

 

6. कन्या (Virgo)

करियर: रिसर्च और एनालिसिस से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

लव: सिंगल लोगों के जीवन में बदलाव होगा।

धन: आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

स्वास्थ्य: नाक या त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है।

उपाय: मंदिर में कपूर और चंदन का दान करें।ALSO READ: चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

 

7. तुला (Libra)

करियर: आपके टीम वर्क से प्रोजेक्ट के लक्ष्य समय पर पूरे होंगे।

लव: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

धन: आर्थिक रूप से दिन मध्यम है।

स्वास्थ्य: पीठ अथवा पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

8. वृश्चिक (Scorpio)

करियर: सहकर्मियों के साथ कार्यस्थल पर राजनीति का शिकार हो सकते हैं।

लव: पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

धन: रुका हुआ पैसा मिलने में समय लगेगा।

स्वास्थ्य: पाचन संबंधी शिकायत हो सकती है।

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

 

9. धनु (Sagittarius)

करियर: दिन प्रगतिशील है। आय के नए स्रोत बनेंगे।

लव: लव लाइफ में मधुरता रहेगी। 

धन: निवेश के लिए नए अवसर मिलेंगे।

स्वास्थ्य: जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी। 

उपाय:  गरीबों को काला कंबल या वस्त्र दान करें।

 

10. मकर (Capricorn)

करियर: सोमवार को काम का बोझ अधिक रहेगा। 

लव: दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। 

धन: अचानक खर्च आने से बजट बिगड़ सकता है। 

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है।

उपाय: भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाएं।

 

11. कुंभ (Aquarius)

करियर: कार्यप्रणाली में सुधार से आपकी मेहनत रंग लाएगी।

लव: पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

धन: नया व्यापार शुरू करने के लिए समय शुभ है।

स्वास्थ्य: अपनी आंखों का खास ध्यान रखें।

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

 

12. मीन (Pisces)

करियर: ऑफिस में आपकी नई पहचान बनेगी।

लव: लव लाइफ में नया उत्साह महसूस करेंगे। 

धन: कारोबार में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। 

स्वास्थ्य: माइग्रेन हो तो स्क्रीन टाइम कम करें।

उपाय: आज पुराने जूते-चप्पल दान करें।ALSO READ: Numerology Horoscope 16 to 22 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?



from ज्योतिष https://ift.tt/jB96HDf
Previous
Next Post »