क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

अंक ज्योतिष के हिसाब मोबाइल नंबर की जानकारी

आज के समय में मोबाइल हर व्यक्ति की जरूरत है, मोबाइल का उपयोग विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए, नौकरीपेशा अपनी नौकरी के लिए, व्यापारी अपने व्यापार के कार्यों में उपयोग करता है तो घर पर रहने वाले वृद्धजन या महिला अपने सुरक्षा की दृष्टी से रखते है। मोबाइल अपनों को अपनों से जोड़ने का भी काम करता है। आज के समय में यह व्यक्ति की अहम् जरूरत है, किन्तु क्या कभी आपने सोचा है की आपका मोबाइल नंबर कई बार आप के काम पर भी प्रभाव डालता है।ALSO READ: साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

 

आपका मोबाइल नंबर आपके जीवन/कार्यों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से असर करता है। अंक ज्योतिष के अनुसार हर अंक की अपनी ऊर्जा होती है और यह ऊर्जा व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालती है। 

 

तो आइए आज हम मोबाइल नंबर के आखरी अंक की ऊर्जा को जानते है कि यह ऊर्जा आपको किस तरह से प्रभावित करती। है...

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 0 

जिन लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 0 होता है, उनके पास कॉल्स तो आएंगी, काम के संदर्भ में बातें भी होंगी, लेकिन उसका पूरा परिणाम जीरो निकलेगा। यह अंक आपको कोई मदद नहीं करेगा या एकदम आपकी कोई सहायता नहीं कर पाएगा। यह अंक के परिणाम अधिकांश शून्य हो जाते है ,आपको बात करने वाले से अच्छे परिणाम की उम्मीद नहीं रखना चाहिए। यदि यह बिजनेस से जुड़ा मोबाइल नंबर है तो इसे तुरंत बदल देना चाहिए। आपके पास आपके ग्राहकों के फोन आएंगे, लेकिन वो आपको ऑर्डर नहीं देंगे। बिजनेस से जुड़ी बातें होंगी, लेकिन वह डील फाइनल नहीं होगी, उसमें काफी अड़चने भी आ सकती हैं।

 

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1

यदि किसी के मोबाइल नंबर के आखिर में अंक 1 आता है तो उस व्यक्ति के पास अन्य लोगों की तुलना में कॉल्स बहुत ही कम आती हैं ,जो भी कॉल्स आते हैं वह केवल काम की जितनी जरूरत है उतनी ही बात करता है। सामान्यतः इनके पास पुरुष के फोन अधिक आते है। यदि आपका बिजनेस महिला प्रधान है यानी महिलाओं से जुड़ा बिजनेस करते हैं और आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 है तो आपके बिजनेस में समस्या आएगी। आपके पास सही ग्राहकों के कॉल्स नहीं आएंगे क्योंकि इन नंबर पर पुरुष के फोन अधिक आएंगे, जिसका की इस बिजनेस से कोई मतलब नहीं रहता है।

 

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 2

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक यदि 2 है तो आपके पास काफी कॉल्स आते हैं, क्योंकि लोग आपके साथ अपनी भावनात्मक बातों को शेयर करना पसंद करते हैं। आप भी दूसरों के दुख में शामिल होकर उन्हें सपोर्ट करते हैं। सामने वाला व्यक्ति आपसे बेझिझक कितनी भी देर बात कर सकता है। सामान्यतः इनके पास महिलाओ के फोन अधिक आते है।ALSO READ: क्या तीसरा एंटी क्राइस्ट आ चुका है? नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

 

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 3

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक यदि 3 होता है तो उनके पास प्रभावशील व्यक्तियों के फोन अधिक आते है। इनके पास ऐसे फोन अधिक आते है, जो आपको बातचीत के दौरान एक बात ज्ञान की जरूर बताता ही है जैसे तुम ऐसा करते तो ज्यादा अच्छा रहता या तुम्हे ऐसा नहीं करना था आदि। 

 

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 4

मोबाइल नंबर अंतिम डिजिट अगर 4 है तो ऐसे लोगों के पास कई तरह के कॉल्स आते हैं। खास तौर पर शेखी बघारने वाले कॉल ज्यादा होते हैं। मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 4 है तो ऐसे लोगों से ग्राहक बहुत मोलभाव करते हैं। इस नंबर पर आने वाले कॉल भ्रमित करने वाले होते है, हर तरह के कॉल इस नंबर पर आते है। इन व्यक्तियों के पास पैसा तो मिलता है, किन्तु यह नंबर हर किसी व्यक्ति को सूट नहीं करता है, यह नंबर न हो तो अच्छा रहता है। 

 

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 5

जिनके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 5 है तो उन लोगों के पास बहुत ही कॉल्स आती हैं। दिनभर उन लोगों का फोन बजता ही रहता है। लोग इनसे काफी बातें करते हैं, इन्हीं बातों से इनके लिए काम निकलते हैं। इससे वे अपने लिए पैसा बनाने में सफल हो सकते हैं। इन लोगों के पास पैसा कमाने की कमाल की ट्रिक होती हैं। यह नंबर कम्युनिकेशन के लिए अच्छा होता है, इन नंबर पर बिज़नेस पूछताछ अधिक मिलती है। व्यवसाय के लिए यह नंबर अच्छा होता है। व्यवसाय और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम करने वालो के लिए के लिए यह नंबर बहुत अच्छा माना जाता है।

 

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 6

जिन लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 6 है तो ये लोग अच्छी और मीठी बातें करने में सक्षम होते हैं। बिजनेस की बातें करने में भी ये लोग बहुत होशियार होते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर के लिए यह नंबर शुभ होता है। नंबर 6 वालों के पास जितनी भी कॉल्स आती है उसमें फोन करने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा हो सकती है।

 

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 7

जिन लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 7 है तो ऐसे व्यक्ति से आपको जो भी आश्वासन मिलेगा वह पूरा नहीं होगा और आपको उस व्यक्ति के भरोसे पर नहीं रहना चाहिए। आईटी, सॉफ्टवेयर या ज्योतिषी का कार्य करने वालो के लिए यह नंबर लाभ देगा, बाकी आपको किसी भी आश्वासन पर भरोसा नहीं करना है। 

 

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 8

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक अगर 8 है तो इनके पास बहुत ही सीमित कॉल्स आती हैं। ये लोग फोन पर काम की ही बात करते हैं। बात करने वाला व्यक्ति रसूखदार होगा और रुक-रुक कर बात करेगा, वह काम पूर्ति बात करेगा और पैसे सम्बंधित फायदा आपको मिलेगा। जो भी व्यक्ति आपको कॉल करेगा, वो अपना उद्देश्य बताएगा और आप जैसा उसको उत्तर देंगे, उस हिसाब से वो रिप्लाई देकर आगे बढ़ जाएगा। वो फालतू की बातें नहीं करेगा।

 

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9

जिन लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 9 है तो उनके पास कॉल करने वाला व्यक्ति पूरी एनर्जी से बात करता है। बात करने वाला व्यक्ति बाते बड़ी-बड़ी करेगा और उनके काम भी अच्छे होंगे। फोन करने वाला व्यक्ति आपसे सकारात्मक बातें करेगा। उसकी बातों में आपको कोई नकारात्मकता नहीं मिलेगी। ये आदमी आप से केवल अपने काम के बारे में बात करेगा। वह अपने उद्देश्य को ध्यान में रखकर ही बातें करेगा। वो आप से कोई फालतू बात नहीं करेगा।

 

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।ALSO READ: अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

 



from ज्योतिष https://ift.tt/bcJgtHC
Previous
Next Post »