
(साप्ताहिक अंक राशिफल: 23 से 29 मार्च 2026)
मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)
इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने या आय के नए रास्ते बन सकते है। भ्रमित हो सकते है अतः निर्णय/निवेश सोच-समझकर करे। अहंकार से बचें, सिरदर्द या आंखों में थकान महसूस हो सकती है, पर्याप्त नींद लें। जीवन साथी से स्पस्ट संवाद रखे नहीं तो गलत फहमी हो सकती है।
उपाय : सूर्य को जल चढ़ाएं।
मूलांक 2 (जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29)
इस सप्ताह आपकी पुरानी उलझनें समाप्त होगी, टीम वर्क में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें, मन अस्थिर रह सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव हो सकता है, अपने स्वास्थ का ध्यान रखें। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है।
उपाय : चांदी का सिक्का पास रखें।
मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)
मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह करियर और शिक्षा में नए अवसर लाएगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, भाग्य का साथ मिलेगा किन्तु आलस्य को त्यागना होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, निवेश से लाभ प्राप्त होगा। पैरों में दर्द या थकान रह सकती है। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
उपाय : बुधवार/गुरुवार हल्का पीला कपड़ा पहनें।
मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)
यह सप्ताह आपके लिए अप्रत्याशित रह सकता है। अचानक लाभ /हानि हो सकती है सावधानी रखें।गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखें। तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। गलतफहमी से बचें। रिश्ते सामान्य रहेंगे।
उपाय : सरसों के तेल का दान करें।
मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)
यह सप्ताह आपकी वाणी और संवाद कौशल को बढाने वाला रहेगा। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं, जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी किन्तु अनावश्यक खर्चे से बचें। यात्रा लाभदायक रहेगी, नए संपर्कों से लाभ हो सकता है। त्वचा संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। आपसी रिश्ते में जोश रहेगा।
उपाय : गाय को घास खिलाएं।
मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)
यह सप्ताह आपके लिए सफलता लाने वाला होगा। आपके सुझावों को सुना और माना जाएगा। विलासिता पर खर्च संभव है, किन्तु दिखावे से बचें। पुराने निवेश से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी शुगर या बीपी के मरीज सावधानी बरतें। रिश्तों में गंभीरता आएगी और प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
उपाय : घर में कपूर जलाएं।
मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)
यह सप्ताह आपकी कोई भी कार्य करने के पूर्व उसकी पूरी प्लानिंग करके ही करें। कोई भी बड़े निर्णय को इस सप्ताह टालना बेहतर होगा। कोई पुराना रुका हुआ काम हो सकता है। इस सप्ताह आपका आत्मचिंतन और अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्ते में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है।
उपाय : प्रतिदिन ध्यान करे।
मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)
मूलांक 8 वालों के लिए यह सप्ताह नई जबाबदारी लेके आने वाला है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी होंगे। धन के प्रवाह में थोड़ी रुकावट आने की संभावना दिखती है। प्रॉपर्टी से लाभ के संकेत हैं। रिश्तों में गंभीरता रखे और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, जोड़ों के दर्द या हड्डियों संबंधित कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय : पीपल के पेड़ पर शाम के समय दीपक लगाएं।
मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)
आपके लिए यह सप्ताह ऊर्जा और उत्साह से भरा सप्ताह रहेगा, रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं और लापरवाही से बचें। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने रक्तचाप को नियंत्रण में रखें। चोट लगने की आशंका है, वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय : मंगलवार को हनुमान जी को गुड़-चना का प्रसाद चढ़ाएं।
अस्वीकरण (Disc।aimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करे।
from ज्योतिष https://hindi.webdunia.com/astrology-articles/numerology-horoscope-23-to-29-march-2026-मूलांक-के-अनुसार-साप्ताहिक-भविष्यफल-क्या-कहते-हैं-आपके-अंक-इस-सप्ताह-126032100014_1.html
EmoticonEmoticon