13 April Birthday: आपको 13 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

जन्मदिन पर गुब्बारे और केक का चित्र

13 April Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 13 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: अगले 7 साल की डराने वाली भविष्यवाणी! क्या आने वाला है बड़ा संकट?

 

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

आपके लिए खास 

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 

करियर: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। 

 

शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। 

 

परिवार: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 

सतीश चंद्र कौशिक (Satish Chandra Kaushik): एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, हास्य अभिनेता और पटकथा लेखक थे।

 

दिनेश हिंगू (Dinesh Hingoo): एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में हास्य और सहायक भूमिकाएं निभाते हैं।

 

नजमा हेपतुल्ला/ नजमा अकबर अली हेपतुल्ला (Najma Heptulla/Najma Akbar Ali Heptulla): एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की चांसलर थीं।

 

हैरी ग्राहम हैग (Harry Graham Haig): भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत। 

 

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: वरुथिनी एकादशी की पौराणिक कथा: Varuthini Ekadashi Vrat Katha



from ज्योतिष https://ift.tt/t1HMk38
Previous
Next Post »