खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

The image features the Zodiac and the Sun; the caption reads:

Khappar yog 2026: पिछले साल यानी वर्ष 2025 में 15 मार्च से 11 जून और इसके बाद 11 जुलाई से लेकर 7 अक्टूबर तक खप्पर योग बना था। सभी ने देखा है कि इसी दौरान ईरान-इजराल का युद्ध और फिर भारत-पाकिस्तान का युद्ध हुआ था। इस वर्ष भी ऐसा ही योग बन रहा है। चलिए जानते हैं कि किन 3 राशियों को होगा नुकसान और किसको मिलेगा इनाम।

ALSO READ: मई-जून में शुरू होगा विनाशकारी खप्पर योग, पिछले साल इस योग में हुआ था भारत-पाक युद्ध

खप्पर योग की 2 स्थितियां:

1. ज्योतिष शास्त्र में 'खप्पर योग' एक अत्यंत दुर्लभ और विनाशकारी योग माना जाता है। यह तब बनता है जब एक ही राशि में मंगल, शनि, सूर्य और राहु जैसे क्रूर या पापी ग्रह एक साथ आ जाते हैं। इसी के साथ जब एक ही माह में पांच मंगलवार हों, या किसी भी माह में पांच रविवार, शनिवार और मंगलवार का संयोग बने तब खप्पर योग माना जाएगा। अमावस्या के साथ जब संक्रांति लगती है तो यह खप्पर योग का निर्माण करती है। 15 जून 2026 सोमवार को सोमवती अमावस्या के साथ ही मिथुन संक्रांति रहेगी। मई और जून के मध्य यह योग रहेगा। यानी हिंदू माह ज्येष्ठ मास में यह योग रहेगा।

इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ (Lucky Zodiacs)

खप्पर योग कुछ राशियों के लिए 'आपदा में अवसर' की तरह काम करेगा, विशेषकर उनके लिए जिनकी कुंडली में ग्रहों की दशा मजबूत है:

मेष (Aries): आपके साहस में वृद्धि होगी। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह (Leo): सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप राजनीति या नेतृत्व से जुड़े हैं, तो यह समय आपको बड़ी सफलता दिला सकता है।

धनु (Sagittarius): भाग्य का साथ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्राएं लाभकारी होंगी और आध्यात्मिक उन्नति के योग बनेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।

इन राशियों को रहना होगा सावधान (Alert Zodiacs)

खप्पर योग का नकारात्मक प्रभाव मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान के रूप में सामने आ सकता है:

मिथुन (Gemini): वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में विवाद और व्यापार में घाटे की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या (Virgo): खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होने की आशंका है।

मकर (Capricorn): शारीरिक कष्ट या दुर्घटना के योग बन सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और कानूनी मामलों से दूर रहें।

मीन (Pisces): अज्ञात भय और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। निवेश करने के लिए यह समय उचित नहीं है।

 

बचाव के उपाय:

  1. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  2. शनिवार के दिन काले तिल और तेल का दान करें।
  3. क्रोध से बचें और कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें।

 



from ज्योतिष https://ift.tt/uwSRmYn
Previous
Next Post »