
1. मेष राशि:
मेष राशि वालों, आपके लिए तो यह 'गोल्डन पीरियड' है! सूर्य आपकी ही राशि में उच्च के हो रहे हैं।
क्या बदलेगा: आपकी पर्सनालिटी में एक गजब का आकर्षण और लीडरशिप क्वालिटी आएगी।
खुशखबरी: संतान पक्ष से कोई बड़ी सफलता मन को गदगद कर देगी। लव लाइफ में गहराई आएगी।
सावधानी: सफलता के जोश में 'अहंकार' को बीच में न आने दें, वरना वैवाहिक रिश्तों में खटास आ सकती है।
2. कर्क राशि:
सूर्य आपके करियर के घर (10वें भाव) में 'दिगबली' होकर बैठे हैं। अब आपको रोकने वाला कोई नहीं!
क्या बदलेगा: नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां और समाज में मान-सम्मान। बॉस आपसे खुश रहेंगे।
व्यापार: पैतृक बिजनेस करने वालों को तगड़ा मुनाफा होगा।
चेतावनी: काम की अधिकता में पिता के स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
3. सिंह राशि:
चूंकि सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
क्या बदलेगा: आपका भाग्य चमकने वाला है। लोग आपकी सलाह को पत्थर की लकीर मानेंगे।
धार्मिकता: किसी तीर्थ यात्रा का योग बन सकता है।
टिप: रात में तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह पिएं, इससे ऊर्जा बनी रहेगी।
4. वृश्चिक राशि:
सूर्य का छठे भाव में उच्च का होना आपके लिए किसी 'कवच' की तरह काम करेगा।
क्या बदलेगा: दुश्मन चाहकर भी आपका बाल बांका नहीं कर पाएंगे। सरकारी नौकरी वालों को मनचाहा लाभ मिलेगा।
कोर्ट केस: अगर कोई कानूनी पचड़ा है, तो फैसला आपके हक में आने की पूरी उम्मीद है।
ध्यान दें: पेट और आंखों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
5. धनु राशि:
आपके 5वें भाव में सूर्य का गोचर आपके ज्ञान और आय, दोनों को बढ़ाएगा।
क्या बदलेगा: आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
धन: पुराने निवेश से लाभ होगा और कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
लव: पार्टनर के साथ बहस से बचें, छोटी बात बड़ी हो सकती है।
6. कुंभ राशि:
सूर्य आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके भीतर के डर को खत्म कर देगा।
क्या बदलेगा: आप बड़े रिस्क लेंगे और उनमें सफल भी होंगे। छोटी-छोटी यात्राएं आपके लिए पैसों की पोटली लेकर आएंगी।
सोशल लाइफ: समाज में आपकी छवि एक निडर व्यक्ति की बनेगी।
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें।
from ज्योतिष https://ift.tt/P7Jwtjp
EmoticonEmoticon