शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए खुल जाएंगे धन समृद्धि के दरवाजे

Venus and the Zodiac in the Image

Venus Transit in Gemini:14 मई 2026 को शुक्र ग्रह अपनी राशि वृषभ से निकलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर गए हैं जहां वे 8 जून तक रहकर कर्क में गोचर कर जाएंगे। प्रेम, वैभव और ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह 3 राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाले हैं। आर्थिक समस्याओं में राहत मिलेगी।

ALSO READ: शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: 2 राशियों पर बढ़ेगा खर्च का दबाव, धन हानि से बचने के लिए रहें सतर्क

1. वृषभ (vrishabha rashi) : तिजोरी भरेगी और वाणी निखरेगी

आपकी राशि के स्वामी स्वयं धन के भाव (दूसरे भाव) में विराज रहे हैं। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी बातों में वो जादू होगा कि पत्थर भी पिघल जाए। बिगड़े हुए काम अब बन जाएंगे। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी तय है। ऑफिस में आपकी तारीफ के साथ-साथ 'इंसेंटिव' की खुशखबरी मिल सकती है। लजीज पकवानों और पारिवारिक उत्सवों का आनंद मिलेगा।

 

2. सिंह (singh rashi): सपनों की उड़ान और बड़ा लाभ

शुक्र आपके लाभ भाव (11वें भाव) में आ रहे हैं। अब आपकी बरसों पुरानी अधूरी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। ऊंचे पद पर बैठे अधिकारियों का हाथ अब आपके सिर पर होगा। प्रतिष्ठा में चार चाँद लगेंगे। कारोबारी है तो आमदानी के बढ़ेगी। नौकरीपेशा है तो इंक्रीमेट हो सकता है या आय के अन्य सोर्स विकसित होंगे। प्रेमियों के लिए यह 'गोल्डन पीरियड' है। विद्यार्थी भी अपनी एकाग्रता से सबको चौंका देंगे। काम की भागदौड़ में अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। 

ALSO READ: मंगल का मेष राशि में गोचर, 6 राशियों के लिए अपराजेय योग शुरू

3. मीन (meen rashi): लग्जरी और सुखों की दस्तक

शुक्र आपके सुख भाव (चौथे भाव) में गोचर कर रहे हैं। आपके घर में विलासिता और आराम का नया दौर शुरू होने वाला है। घर के आंगन में नई गाड़ी खड़ी हो सकती है या घर के नवीनीकरण पर खर्च होगा। ससुराल पक्ष और भाई-बहनों से आपको अप्रत्याशित सपोर्ट मिलेगा। दोस्तों के सुझाव बिजनेस में तरक्की दिलाएंगे। छोटी-मोटी गलतफहमियों को घर में पनपने न दें, खुलकर बात करें।

ALSO READ: मंगल का मेष राशि में महागोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा असर? पढ़ें राशिफल




from ज्योतिष https://ift.tt/c9H7Kpr
Previous
Next Post »