
ALSO READ: शुक्रवार के खास 5 उपाय, धन संबंधी परेशानी करेंगे दूर
शुक्रवार के दिन क्या करना चाहिए?
कृपा: शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय और नियम अपनाने से मां काली, संतोषी माता, माता लक्ष्मी और शुक्र देव चारों की कृपा प्राप्त होती है।
लक्ष्मी पूजा: सुबह स्नान करके सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें लाल फूल (विशेषकर कमल या गुलाब) और मिश्री या मखाने की खीर का भोग लगाएं।
सफेद रंग का प्रयोग: शुक्र देव का पसंदीदा रंग सफेद है। इस दिन सफेद कपड़े पहनना, सफेद चंदन का तिलक लगाना या सफेद फूलों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।
दान पुण्य करें: इस दिन गरीब या जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्तुएं जैसे चावल, चीनी, दूध, दही, या सफेद कपड़े दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
मंत्रों का जाप: लक्ष्मी जी के लिए: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः।
शुक्र देव के लिए: ॐ शुं शुक्राय नमः।
घर की साफ-सफाई: माता लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां स्वच्छता होती है। शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार को साफ सुथरा रखें और शाम के समय वहां दीपक जरूर जलाएं।
कन्या पूजन: यदि संभव हो तो इस दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराएं या उन्हें कुछ मीठा उपहार दें।
ALSO READ: शुक्रवार की रात को करें ये खास उपाय, धन की कमी दूर होगी
शुक्रवार के दिन क्या 'नहीं' करना चाहिए?
उधार के लेनदेन से बचें: शुक्रवार के दिन न तो किसी को उधार धन देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। माना जाता है कि इससे हाथ में पैसा नहीं टिकता।
किसी का अपमान न करें: इस दिन विशेष रूप से महिलाओं, बेटियों और बुजुर्गों का अपमान भूलकर भी न करें।
तामसिक भोजन से परहेज: शुक्रवार के दिन सात्विक रहना चाहिए। इस दिन मांसाहार और मदिरा (शराब) का सेवन करने से बचना चाहिए।
खट्टा न खाएं: यदि आप माता संतोषी की का व्रत रख रहे हैं तो दही, छाछ, इमली, अचार आदि खट्टी चीजें न खाएं। घर में क्लेश न करें: जिस घर में शुक्रवार को वाद-विवाद या झगड़ा होता है, वहां से लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती हैं।
ALSO READ: शुक्रवार को क्यों नहीं खाते हैं खट्टी चीजें?
ALSO READ: शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये 7 काम, वर्ना व्रत का नहीं मिलेगा फायदा
ALSO READ: शुक्रवार को महालक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न, अच्छी रहेगी सेहत, खूब आएगा धन
from ज्योतिष https://ift.tt/KO1BUFV
EmoticonEmoticon