29 June Birthday: आपको 29 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

A beautiful chocolate cake decorated with fruits and candles, along with a bouquet of flowers and a Happy Birthday message

29 June Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Weekly Horoscope 29 June to 05 July 2026: 29 जून से 05 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 

आपका जन्मदिन: 29 जून

 

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

 

आपके लिए खास 

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 

सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

 

परिवार: पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। किसी की दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। 

 

करियर: लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। 

 

सलाह: बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। 

 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 

राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी (Rajendranath Lahiri): मां भारती के अमर सपूत, स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी तथा `काकोरी ट्रेन एक्शन` के नायक।

 

पी सी महालनोबिस (P.C. Mahalanobis): प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद। 

 

देवकीनन्दन खत्री (Devkinandan Khatri): हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी तथा सबसे प्रसिद्द उपन्यास चन्द्रकान्ता एवं भूतनाथ के लेखक।

 

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Weekly Numerology Horoscope: 29 जून से 5 जुलाई 2026 का अंक राशिफल: जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत



from ज्योतिष https://ift.tt/bVvJurN
Latest
Previous
Next Post »