मंगल का वृषभ राशि में प्रवेश: 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

The image shows the planet Mars, the zodiac, and the logo for the Taurus zodiac sign.

21 जून को रात 12:23 बजे (00:23) साहस और ऊर्जा के कारक मंगल देव, शुक्र की राशि वृषभ में कदम रख दिया है। इस राशि में मंगल जातक को धैर्य, स्थिरता और अंत तक टिके रहने की जिद देते हैं। इस गोचर के कारण 3 राशियाँ ऐसी हैं, जिन्हें अगले कुछ समय तक फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा और 4 राशियां ऐसी हैं जिन्हें अब खुलकर जीना होगा। 

 

मंगल का वृषभ में गोचर: 4 राशियों के लिए अच्‍छे दिन शुरू

 

मेष राशि (Aries) | पैसों की होगी बारिश

मेष राशि वालों, मंगल का यह गोचर आपके दूसरे भाव (धन और परिवार) में होने जा रहा है। इसका सीधा मतलब है—आर्थिक तरक्की!

करियर और बिजनेस: ऑफिस में आपके काम को तगड़ी पहचान मिलेगी। अगर आप बिजनेस करते हैं, तो आप कॉम्पिटिटर्स को पछाड़कर मार्केट में आगे निकल जाएंगे। इनकम के नए सोर्स मिलेंगे।

पैसा और रिश्ते: यह समय बैंक बैलेंस बढ़ाने और फ्यूचर प्लानिंग के लिए बेस्ट है। लाइफपार्टनर के साथ ट्यूनिंग कमाल की रहेगी और आपकी फिटनेस का कॉन्फिडेंस भी सातवें आसमान पर होगा।

 

कर्क राशि (Cancer) | इच्छाएं होंगी पूरी, मिलेगी गुड न्यूज

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का गोचर 11वें भाव (लाभ और सोशल नेटवर्क) में होने जा रहा है। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

करियर और बिजनेस: नौकरीपेशा लोगों को नई और बेहतर जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में बड़े और नए ऑर्डर्स हाथ लगेंगे, जिससे आपकी तरक्की का रास्ता साफ होगा।

पैसा और रिश्ते: पैसों के मामले में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी और आप अच्छी बचत कर पाएंगे। बच्चों की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। फैमिली का माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

सिंह राशि (Leo) | करियर में लगेगा सफलता का चौका

मंगल आपके 10वें भाव (करियर और प्रतिष्ठा) में गोचर कर रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी धाक जमने वाली है।

करियर और बिजनेस: अगर आप नई नौकरी या प्रमोशन की तलाश में हैं, तो लॉन्ग-टर्म गोल्स पूरे होने वाले हैं। बिजनेसमैन एक मजबूत एंटरप्रेन्योर बनकर उभरेंगे और नए प्रोजेक्ट्स हासिल करेंगे।

सावधानी: पैसा तो खूब आएगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे; इसलिए बजट बनाकर चलें। वर्कप्लेस या पार्टनर के साथ बातचीत करते समय ईगो (अहंकार) से बचें। सेहत के मामले में थ्रोट इन्फेक्शन या इम्यूनिटी का थोड़ा ध्यान रखें।

 

मीन राशि (Pisces) | कॉन्फिडेंस और तरक्की का कॉम्बो

मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव (साहस और पराक्रम) में हो रहा है। आपका सेल्फ-कॉन्फिडेंस इस समय देखने लायक होगा।

करियर और बिजनेस: आप जो भी फैसले लेंगे, उनमें सफलता मिलेगी। आउटसोर्सिंग, कम्यूनिकेशन या ट्रैवल से जुड़े बिजनेस में बंपर मुनाफा होने के योग हैं। करियर एक नई ऊंचाई छुएगा।

पैसा और रिश्ते: कमाई बढ़ने के साथ-साथ आप सेविंग्स करने में भी कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और ज्यादा रोमांटिक और मजबूत होंगे। कुल मिलाकर, आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ शानदार रहेगी।

 

मंगल का वृषभ में गोचर: 3 राशियों को रहना होगा सतर्क 

1. मिथुन राशि (Gemini): खर्चों का संकट और रिश्तों में खटास

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल छठे और ग्यारहवें भाव के मालिक होकर अब बारहवें (व्यय) भाव में जा रहे हैं। यह भाव नुकसान, अस्पताल और गुप्त चिंताओं का होता है।

करियर और बिजनेस: ऑफिस में 'काम से काम' रखें। आपकी एक छोटी सी लापरवाही या फोकस की कमी बड़ा नुकसान करा सकती है। लोन या कर्ज के जरिए धन तो आ सकता है, लेकिन वह टिकेगा नहीं।

पैसा: आर्थिक बजट पूरी तरह हिल सकता है। धन का प्रबंधन (Money Management) बहुत जरूरी है।

रिश्ते और सेहत: पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए बहस से बचें। सेहत के मोर्चे पर गले का इन्फेक्शन या टॉन्सिल जैसी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।

 

2. तुला राशि (Libra): अचानक आने वाली चुनौतियाँ

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और अब आपके अष्टम भाव (Aठवां घर) में गोचर करेंगे। ज्योतिष में आठवें घर को अनिश्चितता और छिपी हुई चुनौतियों का घर माना जाता है।

करियर और बिजनेस: इस दौरान आपको लगेगा कि मेहनत का फल नहीं मिल रहा, जिससे आत्मविश्वास डगमगा सकता है। नौकरी बदलने का मन करेगा, लेकिन जल्दबाजी में लिया फैसला संतुष्टि नहीं देगा। बिजनेस में कॉम्पिटिशन बहुत कड़ा होने वाला है।

पैसा: शेयर बाजार या किसी भी जोखिम भरे निवेश से बिल्कुल दूर रहें, धन हानि के मजबूत संकेत हैं।

रिश्ते और सेहत: जीवनसाथी से वह सपोर्ट या प्यार नहीं मिल पाएगा जिसकी आप उम्मीद कर रहे थे। मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या उभर सकती है।

 

3. कुंभ राशि (Aquarius): सुख-शांति पर लगेगा 'ब्रेक'

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होकर आपके चतुर्थ भाव (चौथा घर) में आ रहे हैं। यह घर आपकी माता, मानसिक शांति और सुख-सुविधाओं का होता है।

करियर और बिजनेस: नौकरी में असंतोष की भावना रहेगी। व्यापारी वर्ग को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। मुनाफा तो होगा, लेकिन वह मध्यम रहेगा।

पैसा: आमदनी होने के बावजूद आप बचत नहीं कर पाएंगे। घर की मरम्मत या पारिवारिक जरूरतों पर बड़ा खर्च सामने आ सकता है।

रिश्ते और सेहत: परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। जीवनसाथी से आपकी पटरी बैठना थोड़ा मुश्किल होगा, आपकी बातें उन्हें चुभ सकती हैं। अच्छी बात यह है कि शारीरिक रूप से आपकी एनर्जी और फिटनेस बेहतरीन बनी रहेगी।

संक्षिप्त सलाह: इन तीनों राशियों के जातकों को इस अवधि में गुस्सा कम करना चाहिए और कोई भी बड़ा वित्तीय फैसला टाल देना चाहिए। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए ढाल का काम करेगा।



from ज्योतिष https://ift.tt/F1bX9Ac
Previous
Next Post »