राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

Rahu transit in aquarius in 2026

18 मई 2025 को छाया ग्रह राहु ने गुरु की मीन राशि से निकलकर शनि की कुंभ राशि में प्रवेश किया था जहां वह आगामी 31 अक्टूबर 2026 तक रहकर 5 राशियों को कई अवसर प्रदान करके सहयोग देता रहेगा। यदि आपकी राशि भी इसमें शामिल हैं और आप अभी तक अवसरों का लाभ नहीं ले पाएं हैं तो आललस्य और नकारात्मकता छोड़कर जल्दी से जानिए उपाय और समय रहते लाभ लें। 

ALSO READ: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

1. मेष राशि (Aries)-

मेष राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर ग्यारहवें (लाभ) भाव में हो रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद शानदार माना जाता है।

क्या चमकेगा: समाज में आपका रुतबा और मान-सम्मान बढ़ेगा। जो योजनाएं बरसों से कागजों पर थीं, वे अब हकीकत का रूप लेंगी। बेरोजगारों को रोजगार के नए और बेहतरीन मौके मिलेंगे।

कहां संभलना है: राहु की टेढ़ी नजर आपके सातवें भाव पर है। इसलिए जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहस से बचें और पार्टनरशिप में कोई भी नया काम करने से पहले सौ बार सोचें।

 

2. वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि के जातकों के लिए राहु दसवें (कर्म) भाव में विराजमान हैं, जो आपके प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव का संकेत है।

क्या चमकेगा: नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। संपत्ति या नया मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। सबसे बड़ी राहत यह कि आपके दुश्मन पस्त होंगे और पुराना कर्ज सिर से उतरेगा।

कहां संभलना है: दशम भाव का राहु पिता के साथ वैचारिक मतभेद पैदा कर सकता है या उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए उनका ख्याल रखें।

ALSO READ: कुंभ राशि पर चल रहा है शनि की उतरती हुई साढ़ेसाती, पढ़ें क्या होगा इसका प्रभाव

3. कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि वालों के लिए राहु का गोचर छठे (शत्रु व रोग) भाव में हो रहा है। यहां बैठा राहु जातक को 'बाहुबली' बना देता है।

क्या चमकेगा: आपके विरोधी चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। लोन या उधारी के झंझटों से मुक्ति मिलेगी। जो लोग विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उनका वीजा इस दौरान लग सकता है।

 

4. तुला राशि (Libra)-

तुला राशि वालों के लिए राहु का यह सफर पांचवें (बुद्धि व संतान) भाव से हो रहा है, जहां से वे आपके लाभ स्थान को देख रहे हैं।

क्या चमकेगा: आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपको मालामाल कर सकता है। कमाई के नए जरिए सामने आएंगे। भाग्य का साथ मिलने से लंबी दूरी की धार्मिक यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा।

कहां संभलना है: विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है और कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके अलावा, संतान की सेहत या उनके साथ तालमेल को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

ALSO READ: शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

5. धनु राशि (Sagittarius)- 

धनु राशि वालों के लिए राहु तीसरे (साहस व पराक्रम) भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।

क्या चमकेगा: आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे।

कहां संभलना है: तीसरे भाव का राहु भाई-बहनों के साथ थोड़े मतभेद पैदा कर सकता है, इसलिए बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें।

ALSO READ: साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल




from ज्योतिष https://ift.tt/iPNoV9m
Previous
Next Post »