Mulank Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (8 से 14 जून 2026): जानें आपका मूलांक क्या कहता है?

Photo giving information about numbers 1 to 9 and weekly numerology horoscope 2026

june 2026 ka saptahik ank jyotish rashifal: अंक ज्योतिष की दुनिया में संख्याओं का खेल हमारे जीवन की दशा और दिशा दोनों तय करता है। जून 2026 का यह दूसरा सप्ताह ग्रहों और अंकों के एक बेहद दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग के साथ शुरू हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 8 जून से 14 जून 2026 की यह समय अवधि वैश्विक और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर बड़े बदलावों का गवाह बनने जा रही है। इस सप्ताह अंक विज्ञान के कई महत्वपूर्ण समीकरण बदल रहे हैं, जिसका सीधा असर आपके करियर, प्रेम संबंध, संचित धन और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं जून का यह दूसरा हफ्ता क्या लेकर आ रहा हैं...ALSO READ: Panchak Dates 2026: 06 जून से लगेगा मृत्यु पंचक, जानें क्यों हैं खास, क्या करें और क्या न करें?

 

(साप्ताहिक अंक राशिफल: 8 से 14 जून 2026)
 

मूलांक 1 (जन्मतिथि: 1, 10, 19, 28)

इस सप्ताह आपकी नेतृत्व क्षमता चरम पर होगी, निर्णय लेने की क्षमता तेज रहेगी। नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। निवेश से लाभ हो सकता हैं। रक्तचाप को नियंत्रित रखे। रिश्तों में अहंकार कम करने से रिश्ते मजबूत होंगे। 

उपाय: रविवार को गुड़-गेहूं दान करें।

 

मूलांक 2 (जन्मतिथि: 2, 11, 20, 29)

आपके लिए यह सप्ताह नौकरी में स्थिरता प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापारियों को व्यापार के नए अवसर प्राप्त हो सकते है। मां/माता तुल्य या घर की बड़ी महिला से मार्गदर्शन प्राप्त करें जो आपके लिए सहायक रहेगा। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। खर्च नियंत्रित रखें। चिंता और अनिद्रा से बचें। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। 

उपाय: सफेद या हल्के क्रीम रंग के वस्त्रों का उपयोग करें।

 

मूलांक 3 (जन्मतिथि: 3, 12, 21, 30)

यह सप्ताह आपके रचनात्मक कार्यों में सफलता लाने के साथ साथ आपके मान–सम्मान में वृद्धि करने वाला भी रहेगा, पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। गुरु की कृपा से बड़े अवसर प्राप्त होंगे। किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन लेकर कार्य करना आपके लिए ठीक रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, पाचन या पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

उपाय: जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी या किताबें का दान करें।

 

मूलांक 4 (जन्मतिथि: 4, 13, 22, 31)

यह सप्ताह परिवर्तन का सप्ताह रहेगा, अचानक विपरीत परिस्थितियां बनेंगी, किन्तु अंत में वह आपके पक्ष में रहेंगी। किसी पुराने मित्र या परिचित के माध्यम से नया अवसर खुल सकता है, करियर में नई दिशा मिलने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाये। अनावश्यक खर्च से बचें एवं अनावश्यक चिंता और नकारात्मक विचारों से बचें। रिश्तों में चली आ रही गलतफहमी दूर होगी। 

उपाय: गरीबों को काली उड़द की दाल और तिल दान करें।

 

मूलांक 5 (जन्मतिथि: 5, 14, 23) 

इस सप्ताह विश्लेषणात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण दस्तावेज अच्छे से जांचें बिना हस्ताक्षर नहीं करें एवं आलोचना से बचे। जोखिम भरे निवेश करने के पूर्व अच्छे से विचार करके ही निवेश करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गलतफहमियों से बचें, स्पष्ट संवाद करें।

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

 

मूलांक 6 (जन्मतिथि: 6, 15, 24)

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आय ठीक रहेगी, निवेश करने का उत्तम समय रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।ALSO READ: 8 जून से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-शुक्र मिलकर बना रहे गजलक्ष्मी राजयोग

उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी जी को सुगंधित वस्तु अर्पण करें।

 

मूलांक 7 (जन्मतिथि: 7, 16, 25)

यह सप्ताह आध्यात्मिक और बौद्धिक उन्नति का है। कार्यस्थल पर एकाकी प्रयास अधिक फलदायी रहेगा। गुप्त शत्रु से सावधान रहे। किसी निर्णय को लेकर मन अस्थिर रह सकता है, तनाव न लें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। सावधानीपूर्वक निवेश करें। छोटी स्वास्थ्य की समस्या को नजरअंदाज न करें। रिश्तों में स्पष्टता रखें।

उपाय: शिव जी को बिल्व पत्र, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें।

 

मूलांक 8 (जन्मतिथि: 8, 17, 26)

यह सप्ताह आपको आपकी मेहनत का फल देने वाला होगा, रुके हुए कार्य में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए काम की जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है, व्यवसाय, राजनीति या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए यह समय उत्तम रहेगा किन्तु अहंकार से बचे। आय ठीक रहेगी, कानूनी या सरकारी मामलों में राहत मिल सकती है। रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी।

उपाय: शनि मंदिर में शनि देव के सामने में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

 

मूलांक 9 (जन्मतिथि: 9, 18, 27)

यह सप्ताह आपके लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा, यह किसी लक्ष्य को हासिल करने का सही समय है अतः पूरी मेहनत से कार्य करें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें और विवादों से दूर रहे। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पेट और ब्लड प्रेशर सम्बंधित समस्या हो सकती है।

उपाय: उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें।

 

अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: 12 साल बाद बना हंस महापुरुष राजयोग, अगले कुछ महीने इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

Edited BY: Rajshri Kasliwal



from ज्योतिष https://ift.tt/AhvH2dq
Previous
Next Post »