Weekly Numerology Horoscope: मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह, जानें 15 से 21 जून 2026 का सटीक भविष्यफल

The image caption contains the message for the weekly numerology horoscope for 2026, along with information regarding numbers associated with root numbers 1 through 9

Weekly Horoscope by Birth Number: इस सप्ताह की शुरुआत 15 तारीख से हो रही है, यह सप्ताह उन लोगों के लिए बेहद चमत्कारी और फलदायी साबित होने वाला है जो कड़ी मेहनत, ईमानदारी और सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ते हैं। वहीं, शॉर्टकट अपनाने वाले या जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने वाले लोगों को इस दौरान थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां जानें मूलांक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा जून का यह तीसरा हफ्ता?ALSO READ: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, 6 राशियों को मिलेगी करियर, नौकरी और व्यपार में बड़ी सफलता

 

(साप्ताहिक अंक राशिफल : 15 - 21 जून 2026) 

 

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

यह सप्ताह आपको अपने अधूरे काम को पूरा करना होगा अन्यथा आने वाले समय पर वह आपको तकलीफ दे सकता है। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। शासकीय/उच्च अधिकारी /पिता, पितातुल्य से लाभ प्राप्त हो सकता है, रविवार को किसी बड़े व्यक्ति का आशीर्वाद लें। अति आत्मविश्वास से नुकसान संभव है। आय स्थिर रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्ते सामान्य रहेंगे। 

उपाय: रविवार को किसी बुजुर्ग व्यक्ति को गेहूं या तांबे की कोई वस्तु दान करें।

 

मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)

इस सप्ताह आपको एक ऐसा निर्णय लेना पड़ सकता हैँ, जिसे आप लंबे समय से टाल रहे हैं। इस सप्ताह आपको भ्रम और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। तनाव से बचने का प्रयास करें, अनिद्रा की समस्या हो सकती है। रिश्तों में मधुरता रहेगी, अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। 

उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और काले तिल चढ़ाएं।

 

मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)

इस सप्ताह यदि कुछ नया सीखना/कार्य करना चाहते है तो इस सप्ताह में उसकी शुरुआत करना लाभप्रद रहेगा। कोई व्यक्ति जब तक आपके किसी विषय पर जानना नहीं चाहे तब तक उसके सामने अपने ज्ञान का बखान नहीं करें अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। रिश्ते सामान्य रहेंगे। 

उपाय: किसी जरूरतमंद को पढ़ने-लिखने की सामग्री प्रदान करें।

 

मूलांक 4 (जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)

इस सप्ताह आप अपने कार्य के प्रति अनुशासित रहे और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे, अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ने की सम्भावना है। अचानक धन लाभ/धन हानि हो सकती है। जोखिम लेने से बचे, वाहन सावधानी से चलाएं। घर या कार्यालय से पुरानी बेकार वस्तुएं हटाएं। घर की छत को साफ़ रखें। रिश्तों में सावधानी रखें। 

उपाय: पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करें।

 

मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)

इस सप्ताह आप किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न दिखाएं। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर साइन करने के पूर्व उसे अच्छे से पढ़ लें। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे। अपनी महत्वपूर्ण बाते किसी से साझा न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आमदनी स्थिर रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, किसी प्रकार की एलर्जी होने की सम्भावना है। 

उपाय: यदि संभव हो तो किसी किन्नर का आशीर्वाद प्राप्त करें और उन्हें कुछ रुपए दें।

 

मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)

यह सप्ताह आपको अकेलेपन का अहसास करा सकता है एवं परिवार से भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्चो से बचने की कोशिश करें। आय सामान्य रहेगी। हार्मोन्स से सम्बंधित समस्या हो सकती है, महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखें।

उपाय: शुक्रवार के दिन किसी छोटी कन्या को रसगुल्ला खिलाएं।

 

मूलांक 7 (जन्म तारीख: 7, 16, 25)

यह सप्ताह शोध, ऑकल्ट साइंस, अध्यात्म के क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए शुभ रहेगा। इस सप्ताह आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रह सकते है। मेहनत के बाद सफलता के योग है। आय अस्थिर हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकान हो सकती है, पर्याप्त आराम करें। रिश्तों में दूरी संभव है। 

उपाय: जरूरतमंदों को दो रंगों वाला कंबल दान करें।

 

मूलांक 8 (जन्म तारीख: 8, 17, 26)

यह सप्ताह आपके कार्य में रुकावट आ सकती है, धैर्य रखें। पुराने विवाद उभर सकते है, अपने कार्य के प्रति ईमानदारी रखे और झूठ बोलने से बचें। निवेश से लाभ संभव है। पैरों में तकलीफ, पीठ दर्द या जोड़ो में दर्द की शिकायत रह सकती है। 

उपाय: किसी दिव्यांग/गरीब व्यक्ति की मदद करें।

 

मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)

यह सप्ताह आप ऊर्जा को सकारत्मक कार्य में लगाए और अहंकार से बचें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाए, दुर्घटना हो सकती है। रक्तचाप सम्बंधित समस्या हो सकती है। रिश्तों में तालमेल रखें।

उपाय: यदि संभव हो तो रक्तदान करें या हनुमान जी की आराधना करें।


अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: घर में कॉकरोच दिखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत



from ज्योतिष https://ift.tt/BXRZYwO
Previous
Next Post »