
ALSO READ: सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क?
मेष राशि (Aries)
आपके साहस और पराक्रम में ज़बरदस्त बढ़ोतरी होगी। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। अगर आप मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो इस दौरान आपकी क्रिएटिविटी लोगों को बेहद प्रभावित करेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
आर्थिक मोर्चे पर यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आपकी वाणी में एक खास प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे आप बिगड़े काम भी बना लेंगे। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।
ALSO READ: मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों की तो जैसे लॉटरी लगने वाली है! आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और आय (Income) के नए स्रोत सामने आएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और बड़े अधिकारियों या प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे।
कन्या राशि (Virgo)
करियर के मामले में यह समय बेहद शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी, नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं और पदोन्नति (प्रमोशन) के भी मजबूत योग हैं। व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
ALSO READ: गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन, धन-सफलता के बनेंगे योग
मीन राशि (Pisces)
आपके लिए सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों का समय आ गया है। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो बात आगे बढ़ सकती है। मां के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और उनका पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा।
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन के 5 उपाय
1. सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।
2. गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें या व्रत करें।
3. रविवार के दिन गुड़ की खीर बनाकर पिएं और पिलाएं।
4. माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
5. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
from ज्योतिष https://ift.tt/SYuLJCx
EmoticonEmoticon