Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 जुलाई, 2026)

 image among the stars, depicting the 12 zodiac signs and the daily horoscope message for 2026

1. मेष राशि (Aries)

Today 17 July horoscope in Hindi 2026 : करियर: कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। 

लव: सिंगल लोगों को आज कोई ऐसा मिल सकता है जो उनके दिल के करीब हो।

धन: सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च हो सकता है, लेकिन बजट नियंत्रण में रहेगा।

स्वास्थ्य: खुद को एक्टिव रखने के लिए एक्सरसाइज या योग का सहारा लें।

उपाय: लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें।ALSO READ: Kark Sankranti: सूर्य कर्क संक्रांति 2026: स्नान, दान और पूजा का क्या है महत्व?

 

2. वृषभ राशि (Taurus)

करियर: अपनी योजनाओं को सहकर्मियों से साझा करने में जल्दबाजी न करें।

लव: लव लाइफ में किसी पुरानी बात को लेकर अनबन हो सकती है। 

धन: किसी भी तरह के सट्टे या लॉटरी से दूर रहें, नुकसान हो सकता है।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है।

उपाय: शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को सफेद रंग की मिठाई या चावल का दान करें।

 

3. मिथुन राशि (Gemini)

करियर: आज का दिन कोई बड़ा मुनाफा लेकर आ सकता है। 

लव: पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या डिनर का प्लान बन सकता है। 

धन: पुराना अटका हुआ पैसा या लोन का धन वापस मिल सकता है।

स्वास्थ्य: आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट पाएंगे।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

 

4. कर्क राशि (Cancer)

करियर: अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें, आपके काम की समीक्षा की जा सकती है।

लव: जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा। 

धन: ऑनलाइन शॉपिंग या फिजूलखर्ची जेब पर भारी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्याएं या अपच परेशान कर सकती है। 

उपाय: शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं और अक्षत अर्पित करें।

 

5. सिंह राशि (Leo)

करियर: नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

लव: अपने पार्टनर को कोई छोटा सा तोहफा देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

धन: पुराने किए गए किसी निवेश से आज आपको बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी, आप ऊर्जा से सराबोर रहेंगे।

उपाय: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

 

6. कन्या राशि (Virgo)

करियर: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

लव: अविवाहित लोगों के लिए घर में विवाह की चर्चा शुरू हो सकती है।

धन:  धन संचय/ बचत करने में आज आप कामयाब रहेंगे।

स्वास्थ्य: आंखों में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए स्क्रीन टाइम कम रखें।

उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

 

7. तुला राशि (Libra)

करियर: कारोबार में कोई नया और बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। 

लव: एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार की भावना बढ़ेगी।

धन: आज विलासिता की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य: मौसम के बदलाव के कारण हल्की सर्दी या खांसी हो सकती है। 

उपाय: किसी मंदिर में जाकर इत्र या सफेद फूल अर्पित करें।

 

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

करियर: कारोबार में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आप सब संभाल लेंगे। 

लव: लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण तनाव हो सकता है। 

धन: आज किसी को बड़ा कर्ज देने से बचना ही आपके लिए समझदारी होगी।

स्वास्थ्य: बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। 

उपाय: हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।ALSO READ: नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र? (भाग–2)

 

9. धनु राशि (Sagittarius)

करियर: नई नौकरी या प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल होंगी।

लव: जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। 

धन: पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: आप मानसिक रूप से काफी शांत और प्रसन्न महसूस करेंगे।

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

 

10. मकर राशि (Capricorn)

करियर: काम पेंडिंग छोड़ने से सीनियर्स की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

लव: पार्टनर की व्यस्तता के कारण आज आपको थोड़ा कम समय मिल पाएगा। 

धन: आर्थिक मामले आज थोड़े धीमे रह सकते हैं। 

स्वास्थ्य: मानसिक थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। 

उपाय: पक्षियों को दाना डालें और चींटियों को आटा खिलाएं।

 

11. कुंभ राशि (Aquarius)

करियर: टीम वर्क से काम करने पर आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। 

लव: एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा और भविष्य को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं।

धन: अटका हुआ धन मिलने से आपके रुके हुए काम फिर से गति पकड़ेंगे।

स्वास्थ्य: खेलकूद या अन्य शारीरिक गतिविधियों में मन लगेगा।

उपाय: शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।

 

12. मीन राशि (Pisces)

करियर: आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी शांत रहेंगे। 

लव: लव लाइफ में आपस में बैठकर बात सुलझाएं।

धन: आज बाहरी पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। 

स्वास्थ्य: गले में खराश हो तो घरेलू नुस्खों से आराम मिलेगा।

उपाय: विष्णु मंदिर में बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।ALSO READ: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की तृतीय देवी माता त्रिपुर सुंदरी, जानिए पूजा विधि



from ज्योतिष https://ift.tt/MDERUWm
Previous
Next Post »