
Weekly Horoscope Mulank 1 to 9 : जुलाई 2026 का दूसरा सप्ताह कई लोगों के लिए नए अवसर, नई चुनौतियां और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आने वाले सात दिनों में आपके करियर, नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य पर ग्रहों और अंकों का क्या प्रभाव रहेगा, तो साप्ताहिक अंक राशिफल (6 से 12 जुलाई 2026) आपके लिए उपयोगी मार्गदर्शक साबित हो सकता है।ALSO READ: राहुकाल का सच: क्या यह सिर्फ अंधविश्वास है या इसके पीछे है वैज्ञानिक और ज्योतिषीय आधार?
(साप्ताहिक अंक राशिफल: 6 से 12 जुलाई 2026)
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)
यह सप्ताह आपके लिए वर्ष के सबसे प्रभावशाली सप्ताहों में से एक साबित हो सकता है। करियर में नई शुरुआत, व्यवसाय का विस्तार, पदोन्नति या किसी महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आय में वृद्धि के अवसर देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिरदर्द, आंखों में जलन या शरीर में गर्मी की समस्या हो सकती है। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचें और विनम्रता बनाए रखें।
उपाय: तांबे के पात्र में पानी पीना या भोजन करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)
इस सप्ताह भावनाओं और व्यावहारिक सोच के बीच संतुलन बनाना आवश्यक रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपकी सलाह महत्वपूर्ण सिद्ध होगी तथा पुराने मतभेद समाप्त होने की संभावना है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और पर्याप्त नींद लें, अन्यथा मानसिक थकान महसूस हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।
उपाय: माता का आशीर्वाद लें एवं उनके स्वास्थ का ध्यान रखें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)
ज्ञान, शिक्षा, प्रशासन, प्रबंधन तथा नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। वरिष्ठों और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में इंटरव्यू, पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ दे सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन तंत्र का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: पीपल या बरगद के पेड की सेवा करें और जल चढाएं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)
यह सप्ताह अचानक मिलने वाले अवसरों और अप्रत्याशित परिवर्तनों का संकेत देता है। तकनीकी, डिजिटल और ऑनलाइन कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। नई योजनाएं सकारात्मक परिणाम दे सकती हैं, लेकिन जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाए रखें। कार्यभार बढ़ने से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम को भी प्राथमिकता दें। वाणी में संयम बनाए रखें।
उपाय: शनिवार को मंदिर में नारियल चढाएं।
मूलांक 5 (5, 14, 23)
व्यापार, शिक्षा, मार्केटिंग, मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, बैंकिंग/वित्तीय कार्यों से जुड़े और संचार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष लाभकारी रहेगा। नए क्लाइंट, नए संपर्क और आय के अतिरिक्त स्रोत मिलने की संभावना है। मित्रों का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से खान-पान पर ध्यान दें और पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।
उपाय: जरूरतमंदों को हरा मूंग या हरी सब्जी का दान करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24)
परिवार, प्रेम और आर्थिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। कला, सौंदर्य, डिजाइन और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। विलासिता पर अनावश्यक खर्च से बचें तथा मीठे का सेवन सीमित रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: अपने घर और शरीर की साफ-सफाई और सुन्दरता पर ध्यान दें।
मूलांक 7 (7, 16, 25)
यह सप्ताह आत्मचिंतन, शोध और आध्यात्मिक उन्नति का संकेत देता है। किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें। अध्ययन, लेखन और अनुसंधान से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पुराने निवेशों की समीक्षा करना लाभदायक रहेगा। ध्यान और योग मानसिक शांति प्रदान करेंगे। अकेलेपन की भावना से बचने के लिए परिवार और मित्रों के साथ समय बिताएं।
उपाय: कुत्तो को रोटी खिलाएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26)
यह सप्ताह धैर्य और निरंतर प्रयास का फल दिलाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनावश्यक विवाद से बचें। आर्थिक लाभ धीरे-धीरे प्राप्त होगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर, घुटनों और जोड़ों का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक 9 (9, 18, 27)
ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से भरपूर यह सप्ताह प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रशासनिक कार्यों, खेल और नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं तथा रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से रक्तचाप तथा शरीर की गर्म प्रकृति पर ध्यान दें।
उपाय: संभव हो तो रक्तदान करें।
अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।ALSO READ: आकाश में बना 'गजकेसरी राजयोग': जानिए किन राशियों पर बरसेगी गुरु-चंद्र की कृपा
from ज्योतिष https://ift.tt/BoHkg8l
EmoticonEmoticon