साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

surya grahan arth rashi chakra and new york

12 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा और सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण जल तत्व की राशि 'कर्क' में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस ग्रहण का प्रभाव भारत सहित विश्व के कई देशों पर नकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है। साथ ही, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा। आमतौर पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव उसके घटने के कुछ माह पूर्व से ही प्रारंभ हो जाता है और मुख्य रूप से एक सूर्य ग्रहण से दूसरे सूर्य ग्रहण की अवधि के दौरान इसका असर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

 

देश और दुनिया पर वैश्विक प्रभाव

रूस और ब्रिटेन: इन देशों में तीव्र भूकंप, जनआंदोलन, भारी तूफान, आंधी और जंगलों में भीषण आग लगने की आशंका है।

पुर्तगाल और स्पेन: देश के किसी बड़े एवं शीर्ष नेता के निधन के योग बन रहे हैं। मु्स्लिमों का आंदोलन।

अफ्रीका: अफ्रीकी देशों की मुद्राओं (करंसी) के मूल्य में बड़ी गिरावट आ सकती है।

पाकिस्तान: देश में राजनीतिक उथल-पुथल के साथ सत्ता परिवर्तन की प्रबल संभावना है।

इटली: महिलाओं की सुरक्षा, कल्याण और विदेशी व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

भारत: देश में परिवहन, यातायात प्रणाली और आवागमन के साधनों पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

फ्रांस: मज़दूरों, श्रमिकों और अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन होने की संभावना है।

अमेरिका: विरोध प्रदर्शन और वाहन दुर्खटनाओं में बढ़ोतरी।

ALSO READ: पूर्ण सूर्य ग्रहण 2026: कब लगेगा, सूतक काल कितने घंटे रहेगा? जानें समय, कहां दिखेगा और राशियों पर असर

12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

1. मेष राशि

वाहन सावधानीपूर्वक चलाएँ। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं और किसी प्रियजन से दूरी बन सकती है।

 

2. वृषभ राशि

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

 

3. मिथुन राशि

अपनी वाणी पर संयम रखें; व्यर्थ के विवादों से बचें।

 

4. कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। समाज में मान-हानि होने का भय रहेगा।

 

5. सिंह राशि

आर्थिक नुकसान की संभावना है। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में फँस सकते हैं।

 

6. कन्या राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शेयर बाज़ार व निवेश से लाभ मिलने के योग हैं।

ALSO READ: सूर्य-शनि का नवपंचम योग: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता के खुलेंगे नए रास्ते

7. तुला राशि

व्यावसायिक जीवन (प्रोफेशनल लाइफ) में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और जीवन में बेहतरी आएगी।

 

8. वृश्चिक राशि

मन में धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति अरुचि उत्पन्न हो सकती है।

 

9. धनु राशि

चोट या दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं; यात्राओं के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।

 

10. मकर राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को कष्ट हो सकता है। आपसी रिश्तों में तनाव उत्पन्न होने की आशंका है।

 

11. कुंभ राशि

शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, मन में प्रसन्नता बनी रहेगी और लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

 

12. मीन राशि

संतान को कष्ट हो सकता है, प्रेम संबंधों में तनाव आएगा तथा मित्रों से दूरियाँ बनने के योग हैं।

 



from ज्योतिष https://ift.tt/xnQ5gFO
Latest
Previous
Next Post »