
1. सिंह राशि (Leo)
यह गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। अत्यधिक आत्मविश्वास या वाणी में कठोरता के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी को पैसा उधार देने से बचें और वरिष्ठ लोगों के साथ संवाद में संयम बरतें।
ALSO READ: सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार
2. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के स्वामी बुध आपके द्वादश भाव (व्यय, विदेश और मोक्ष) में गोचर करेंगे। इस अवधि में अंतरराज्जीय या विदेशी व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ा अनुबंध या विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है। हालांकि, किसी भी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें। यह समय आपके लिए सतर्कता से आगे बढ़ने का है।
3. मकर राशि (Capricorn)
अष्टम भाव में यह गोचर स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और अप्रत्याशित खर्चों को बढ़ा सकता है। त्वचा या पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। फिजूलखर्च पर लगाम लगाएं। किसी भी प्रकार के नए निवेश या यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
ALSO READ: सूर्य की राशि में बुध का गोचर, इन राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा बदलाव
अशुभ प्रभाव कम करने के उपाय
गणेश पूजा: प्रतिदिन भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करें और 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
दान: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं या साबुत मूँग की दाल का दान करें।
from ज्योतिष https://ift.tt/sET8oFU
EmoticonEmoticon