
ALSO READ: बुध का कर्क राशि में गोचर: इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा धन लाभ और सफलता
इस महत्वपूर्ण खगोलीय बदलाव से यूँ तो सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह गोचर वरदान साबित होने वाला है। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिन्हें बुध के इस गोचर से सबसे ज्यादा फायदा मिलने जा रहा है।
1. मिथुन राशि:
वित्तीय मामलों में अनुशासन आएगा और आपके फालतू के खर्चों पर लगाम लगेगी। बचत में वृद्धि होगी और सबसे खास बात यह है कि आपका रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
2. कन्या राशि:
आपकी राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं, इसलिए पुष्य नक्षत्र में उनका प्रवेश आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। आपके लिए आय के नए साधन बनेंगे और लंबे समय से अटकी इच्छाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
3. कर्क राशि:
गोचर आपकी ही राशि में होने से आपके व्यक्तित्व में जबरदस्त निखार आएगा। आप व्यावहारिक और सटीक फैसले लेंगे, जो भविष्य में आपको बड़ा वित्तीय लाभ दिलाएंगे।
ALSO READ: बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत
4. तुला राशि:
करियर और कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह गोचर आपके लिए बेहतरीन रहेगा। नौकरी और कारोबार में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी अनुशासनबद्ध कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारी और बॉस प्रभावित होकर आपकी तारीफ करेंगे।
5. कुंभ राशि:
इस अवधि में आप अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज था, तो उसे चुकाने में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।
from ज्योतिष https://ift.tt/znci93k
EmoticonEmoticon