Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 अगस्‍त, 2026)

Today 14 August horoscope

मेष (Aries)

Today Horoscope Rashifal 14 August 2026 : करियर: आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए विचार और नीतियां सफल होंगी।

लव: पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक गतिविधि का प्लान बन सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

धन: आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सौंदर्य या सजावट की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।

स्वास्थ्य: दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी।
उपाय: माता लक्ष्मी को लाल या गुलाबी पुष्प अर्पित करें।

 

वृषभ राशि (Taurus)

करियर: कला, फैशन और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है।

लव: लव लाइफ में मिठास घुलेगी। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा और सरप्राइज मिल सकता है।

धन: धन लाभ के अच्छे योग हैं। पुराने निवेश से आपको बढ़िया रिटर्न मिल सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद को सफेद मिठाई का दान करें।

 

मिथुन राशि (Gemini)

करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक सौदों में बातचीत के दौरान संयम रखें।

लव: रिश्तों में संवादहीनता न आने दें। 

धन: बजट पर नियंत्रण रखें। ऑनलाइन शॉपिंग में अत्यधिक खर्च करने से बचें।

स्वास्थ्य: त्वचा या एलर्जी की समस्या हो सकती है। 

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

 

कर्क राशि (Cancer)

करियर: वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है।

लव: भावना में बहकर कोई बड़ा वादा न करें। 

धन: अचानक धन प्राप्ति के संकेत हैं।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति के लिए ध्यान का सहारा लें। पर्याप्त नींद लें।

उपाय: शिवलिंग पर दूध और अक्षत चढ़ाएं।

 

सिंह राशि (Leo)

करियर: नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। आपकी बातों का प्रभाव कार्यक्षेत्र में रहेगा।
लव: पार्टनर के साथ रिश्ते में मिठास और गर्माहट रहेगी।
धन: आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। व्यावसायिक विस्तार के लिए खर्च संभव है।

स्वास्थ्य: आंखों में जलन या सिरदर्द हो सकता है। स्क्रीन टाइम कम करें।

उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।

 

कन्या राशि (Virgo)

करियर: काम का दबाव अधिक रह सकता है। प्राथमिकताओं को तय करके काम निपटाने का प्रयास करें।

लव: जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा। 

धन: आर्थिक मामलों में लेनदेन सावधानी से करें।

स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
उपाय: छोटी कन्याओं को टॉफी या फल बांटें।

 

तुला राशि (Libra)

करियर: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। साझेदारी के व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।

लव: रोमांटिक लाइफ बहुत शानदार रहेगी। 

धन: आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी। नए निवेश के लिए दिन बहुत शुभ है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।

उपाय: देवी सूक्तम का पाठ करें।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

करियर: गुप्त विरोधियों से सावधान रहें। अपने काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें।

लव: लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। 

धन: अचानक कुछ अप्रत्याशित खर्चे आ सकते हैं।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों या कमर दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय: लक्ष्मी नारायण की पूजा करें और तुलसी पत्र चढ़ाएं।

 

धनु राशि (Sagittarius)

करियर: पढ़ाई और ट्रेनिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे।

लव: पार्टनर के साथ समझ बढ़ेगी।

धन: धन का प्रवाह अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य: पाचन क्रिया बेहतर रहेगी, फिर भी बाहर के खाने-पीने में थोड़ी एहतियात बरतें।

उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

 

मकर राशि (Capricorn)

करियर: प्रॉपर्टी, कंस्ट्रक्शन या रीसेल के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

लव: पार्टनर को समय न दे पाने से थोड़ी नाराजगी हो सकती है। 

धन: आर्थिक मजबूती आएगी। घरेलू जरूरतों और सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा।

स्वास्थ्य: घुटनों या जोड़ों में खिंचाव हो सकता है। 

उपाय: किसी गरीब महिला को चावल या चीनी का दान करें।

 

कुंभ राशि (Aquarius)

करियर: नए विचार और इनोवेशन आपके काम को अलग पहचान दिलाएंगे। सहकर्मी आपकी प्रशंसा करेंगे।

लव: सिंगल लोगों को कोई नया क्रश मिल सकता है। 

धन: आय सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आज बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव दूर होगा।
उपाय: चिड़ियों को पानी पिलाएं और तिल दान करें।

 

मीन राशि (Pisces)

करियर: आपके काम की सराहना होगी। दूरगामी प्रोजेक्ट्स पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा है।

लव: रिश्तों में भरोसा और मिठास दोनों बने रहेंगे।
धन: अचानक धन लाभ के योग हैं। अटका हुआ पैसा मिल सकता है।

स्वास्थ्य: मौसम के बदलाव का असर सेहत पर हो सकता है।

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।



from ज्योतिष https://ift.tt/PUxM290
Previous
Next Post »