Budh Gochar 2026: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

Mercury transit in Leo

बुध 22 अगस्त 2026 को शाम 7:24 बजे सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में इसे विशेष माना गया है, क्योंकि सिंह राशि आत्मविश्वास, नेतृत्व, रचनात्मकता और प्रतिष्ठा की प्रतीक है। आइए जानें कि सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

ALSO READ: बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें किसे मिलेगा फायदा

मेष:

यह गोचर आपके लिए अत्यंत सक्रिय और लाभदायक रहेगा। बौद्धिक कार्यों, शिक्षा, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क लाभ देंगे। सिंगल लोगों के लिए नए प्रेम संबंध और married लोगों के रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चों की प्रगति से खुशी मिलेगी और शेयर बाजार या निवेश से लाभ के योग हैं।

 

वृषभ:

पारिवारिक जीवन में शांति और सकारात्मकता आएगी। घर की मरम्मत, नए मकान की खरीद या प्रॉपर्टी में निवेश के योग हैं। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे। करियर में कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी और नौकरी बदलने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, हालांकि लव लाइफ में थोड़े मतभेद संभव हैं।

 

मिथुन:

आपकी कार्यक्षमता और संचार कौशल में जबरदस्त सुधार होगा। कॉर्पोरेट, मीडिया, सेल्स और टीचिंग से जुड़े लोगों को पदोन्नति व सम्मान मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और लव लाइफ में ताजगी आएगी। हालांकि, माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

 

कर्क:

आपके द्वितीय भाव में गोचर से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में विदेशी या बाहरी संपर्कों से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों से मदद मिलेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य या छोटी-मोटी बातों पर विवाद से बचने के लिए धैर्य रखें।

 

सिंह:

आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में गोचर होने से आत्मविश्वास और रचनात्मकता चरम पर होगी। आपकी वाणी और व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी या पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।

ALSO READ: बुधादित्य राजयोग से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता

कन्या:

बारहवें भाव में गोचर के कारण विदेश यात्रा, ऑनलाइन काम या विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा। हालांकि, बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सेहत और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर अचानक दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता परिस्थितियों को संभाल लेगी।

 

तुला:

एकादश भाव में गोचर से आय में वृद्धि और अचानक धन लाभ के संकेत हैं। ऑटोमोबाइल, फैशन, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और पुरानी रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

 

वृश्चिक:

दशम भाव में गोचर से कार्यस्थल पर लंबित काम पूरे होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। अनावश्यक बहस और अहंकार से दूर रहें। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

 

धनु:

नवम भाव में गोचर से लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन रहे हैं। समाज के प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। उच्च शिक्षा, लेखन और शोध से जुड़े छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नए नौकरी के अवसर मिलेंगे और पार्टनरशिप के बिजनेस में लाभ होगा।

 

मकर:

अष्टम भाव में गोचर के कारण आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें; गलत निवेश से नुकसान हो सकता है। ज्योतिष, तंत्र और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में बातचीत में संयम रखें।

 

कुंभ:

सप्तम भाव में गोचर के कारण व्यापारिक साझेदारियों में दस्तावेजों को जांच-परखकर ही आगे बढ़ें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। हालांकि, लव लाइफ और प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है।

ALSO READ: Guru Gochar 2026: गुरु का बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

मीन:

छठे भाव में गोचर के कारण अदालती विवादों और व्यर्थ की बहस से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। हालांकि, अचानक होने वाले अनपेक्षित खर्चों से बजट प्रभावित हो सकता है।



from ज्योतिष https://ift.tt/CDrnk6J
Latest
Previous
Next Post »