कन्या राशि में शुक्र का गोचर, इस 1 राशि वाले जातकों की चमकेगी किस्मत

बुधवार, 1 अगस्त 2018 दोपहर से शुक्र ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया हैं। कन्या राशि में शुक्र एक महीने यानि 1 सितंबर 2018 तक रहेगा। आज से शुक्र के गोचर का सभी राशियों पर इसका ज्योतिषीय प्रभाव देखने को मिलेगा। वैसे ज्योतिष के अनुसार शुक्र को लाभप्रद ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह कला, प्रेम, सैंदर्य, जीवनसाथी और भौतिक सुखों का कारक होता है। कुंडली में शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति जीवन में घर, वाहन और समस्त सांसारिक सुखों को प्राप्त करता है। लेकिन यदि शुक्र के प्रभाव अशुभ हो तब जीवनसाथी से अनबन और भौतिक सुखों में कमी या परेशानियां आ सकती है। इसके अशुभ प्रभाव से जीवनसाथी से अनबन और भौतिक सुखों में कमी या परेशानियां आती हैं। आइए जानते हैं किस राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है....

rashi parivartan

मेष राशि
आपकी राशि से शुक्र षष्ठम भाव में संचरण करेगा। इस एक माह में आपको कई क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम करने में आपको बहुत सी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इस समयकाल में आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, उनसे सावधान रहें। यथा संभव यात्रा को टालने का प्रयास करें। क्योंकि यह समयावधि यात्रा के लिए शुभ संकेत नहीं दे रही है। वैवाहिक जीवन में अशांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि
आपकी राशि में शुक्र पंचम भाव में प्रवेश करेगा। इस समयावधि में बच्चों का स्नेह और सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। जैसे धन में वृद्धि संभव है और लॉटरी लगने के भी योग हैं। वहीं आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव होंगे और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। संतान प्राप्ति के भी योग हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।

मिथुन राशि
आपकी राशि में शुक्र चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस समय आपके सारे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपको आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद लेंगे। घर में भी सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। अच्छे कार्यों के लिए आपको अपने रिश्तेदारों से भी मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको गोचर का लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि
आपकी राशि से शुक्र तृतीय भाव में संचरण करेगा। यह समय आपको आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा सकता है। वहीं आपकी किस्मत का सितारा बुलंद रहेगा। निजी जीवन में मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी, जबकि शत्रुओं पर आपका भय बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के योग हैं और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में भाई-बहनों से आपको ख़ुशियां प्राप्त होंगी और दान-धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि
आपकी राशि से शुक्र द्वितीय भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको इस गोचर का अत्यंत लाभ मिलेगा। इस अवधि में आपका प्रेम जीवन शानदार रहने वाला है और शादीशुदा लोगों को इस समय संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कला एवं संगीत जैसे विषयों की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि
आपकी राशि में शुक्र गोचर करेगा और यह आपके प्रथम भाव में स्थित होगा। इस दौरान आपके जीवन में धन एवं ख़ुशियों का आगमन होगा। शत्रु भी आपका सामना करने से घबराएंगे। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आए। इस अवधि में अविवाहित जातक परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं विवाहितों को संतान प्राप्ति के योग हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के व्यवसाय में वृद्धि की प्रबल संभावना है।

तुला राशि
आपकी राशि से शुक्र द्वादश भाव में जाएगा। इस दौरान धन लाभ के योग हैं। मित्रों की ओर से भी आपको किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधाओं और एक अच्छी जीवन शैली का आनंद लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश जाने के योग हैं। मन में अधिक वासनात्मक विचार आ सकते हैं। इन विचारों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि से शुक्र एकादश भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आपके खान-पान और रहन-सहन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। प्रेम के मामलों में भी आपको सफलता मिलने की संभावना है। इसके अलावा आपके सामाजिक दायरे में भी वृद्धि की संभावना है। गोचर के दौरान दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और उनके साथ आप मौज-मस्ती भी करते हुए नज़र आएंगे।

धनु राशि
आपकी राशि से शुक्र दशम भाव में संचरण करेगा। सेहत कमज़ोर हो सकती है, इसलिए सेहत के प्रति सजक रहें। वहीं पैसों की लेनदेन में सावधानी बरतें वरना धन हानि हो सकती है। किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है। इस तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है, इसलिए सावधान रहें और चतुराई से उनका सामना करें। कोशिश करें कि वरिष्ठकर्मियों से आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

मकर राशि
आपकी राशि से शुक्र नवम भाव में जाएगा। इस राशि के जातकों को नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकार की किसी योजना से आप लाभान्वित हो सकते हैं। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। इसके अलावा घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभकारी रह सकती है।

कुंभ राशि
आपकी राशि से शुक्र अष्टम भाव में प्रवेश करेगा। इस समयावधि में आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होने वाली है और धन एकत्रित करने में आप सफल रहेंगे। जीवन में खुशियों के रंग-बिरंगे पल आएंगे और पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहने के शुभ संकेत दे रहा है। आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है। मन में अधिक वासनात्मक विचार आ सकते हैं अतः इन विचारों पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि
आपकी राशि से शुक्र सप्तम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आए। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। इस बीच अपनी सेहत का भी ख़्याल रखें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। धन हानि भी संभव है इसलिए पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी अवश्य बरतें। गोचर की अवधि में आप यात्रा पर जा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O1HN2j
Previous
Next Post »