कन्या राशि वालों को मिलने वाली है बड़ी सफलता, 18 सितंबर से बनेगा बुधादित्य राजयोग

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नवग्रहों का राशि परिवर्तन मनुष्य के जीवन पर बहुत प्रभाव डालता है। सभी ग्रहों का अपना अलग ही प्रभाव पड़ता है। प्रयेक ग्रह का अपना एक गुण होता है जिसके आधार पर वे कार्य करते हैं। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह है। बुध 18 सितंबर 2018 को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध अपनी प्रकृति के अनुसार सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे और कन्या राशि में सूर्य पहले से ही मौजूद हैं ऐसे में इस संयोग में बुध के यहां आने से सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। आइए जानते हैं बुध के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

मेष राशि: कन्या राशि में बन रहे इस गोचर से मेष राशि के जातकों की धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आपको इस दौरान आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि : आपकी राशि वाले जातकों को सूर्य-बुध की युति से मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व संतान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफ़ल होंगे।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले जातकों को इस गोचर के होने से माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि : इस राशि वाले जातकों को इस गोचर से खास लाभ देखने को नहीं मिलेगा। इससे आपके साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन संबंधित हानि होगी। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। मन अशांत रहेगा।

सिंह राशि : आपकी राशि के जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफ़लता प्राप्त होंगी। संबंधियों से लाभ होगा।

कन्या राशि : बुधादित्य राजयोग आपकी राशि में ही बनने जा रहा है। इससे आपको अत्यधिक धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों में मान-सम्मान बढ़ेगा। बंधन का भय होगा। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।

तुला राशि : तुला राशि वाले जातकों को इस गोचर अनुसार मन चिंतित रहेगा। धन हानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग बहुत शुभ रहेगा। बुध और सूर्य के गोचर से आपकी शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।

धनु राशि : इस राशि वाले जातकों को इस युति के बनने से नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि : आपकी राशि वाले जातकों को सूर्य-बुध के एक साथ होने से कार्यों में आ रही विघ्न-बाधाएं दूर होगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफ़ल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी।

कुंभ राशि : इस राशि वाले जातकों को इस योग से धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफ़लता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी।

मीन राशि : इस राशि वाले जातकों को इस योग से जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफ़ल रहेगीं। मानसिक चिंता रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QCha6q
Previous
Next Post »