इस दिवाली घर लाएं 7 दुर्लभ धनदायक चीजे़ं, कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली का पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस समय लोग खरीदारी और साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच आपको बताते हैं कुछ खास धनदायक चीज़ें जिसे घर लाकर आप धन की कमी को दूर कर सकते है। जी हां घर में आई कुछ विशेष चीज़ें आप घर से दरिद्रता दूर कर सकते हैं। धनतेरस और दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में कुछ सामान का घर में आना बेहद शुभ होता है। इस बार तो दिवाली के दिन सिद्ध मुहूर्त है इस मुहूर्त में खरिदी गई चीज़ें आपको अपार धन वृद्धि देगी। दिपावली के दिन धनदायक वस्तुओं को अपने घर लाकर उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में आर्थिक संकटों से मुक्ति पा सकते हैं। प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो धन प्रदान करने वाली सुभ वस्तुएं जिनको दीपावली पर अपने घर लाकर पूजा करने से आपको धनलाभ करा सकती हैं। ये हैं वो चीज़ें....

diwali 2018

दीपावली पर घर लाएं यह 7 दुर्लभ धनदायक चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

1. एकाक्षी नारियल

एकाक्षी नारियल को लक्ष्मी का साक्षात् स्वरूप माना गया है। दीपावली की रात्रि "एकाक्षी नारियल" का पूजन कर अपने पूजाघर या तिजोरी में रखने से वर्ष भर धनलाभ होता है।

2. नागकेसर

दीपावली की रात्रि चांदी की डिब्बी में नागकेसर को शहद में मिलाकर रखने से धनलाभ होता है।

3. हत्थाजोड़ी

हत्थाजोड़ी एक पौधे की जड़ होती है जिसकी आकृति मनुष्य के जुड़े हुए हाथों की तरह होती है। यह वशीकरण का प्रबल प्रभाव रखती है। दीपावली की रात्रि यदि सिद्ध व अभिमन्त्रित "हत्थाजोड़ी" को अपनी तिजोरी में रखा जाए तो यह धन का प्रबल आकर्षण करती है।

4. कमलगट्टा

दिवाली की रात को कमलगट्टे को अपनी तिजोरी में रखने से धन में वृद्धि होती है। तो कमलगट्टे की माला दीपावली के दिन लक्ष्मी जी को अर्पित करें, निश्चित ही धनलाभ होगा।

5. गोमती चक्र

दीपावली के दिन सुबह तीन गोमती चक्र का चूर्ण बनाकर घर के सामने बिखेरने से दुर्भाग्य दूर होता है। इसलिए दिवाली के दिन पांच गोमती चक्र व काली हल्दी, चांदी के सिक्के साथ में लेकर पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें इससे आपके धन में वृद्धि होगी।

6. काली हल्दी

दीपावली की रात को काली-हल्दी घर लेकर आएं और काली हल्दी को चांदी के सिक्के के साथ पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रखने से धनलाभ होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OlaiYR
Previous
Next Post »