हमेशा के लिए कर्ज से मुक्ति पाने के लिए धनतेरस के दिन करें यह अचूक उपाय

दीपावली पर्व 5 दिन मनाया जाता है। दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस पर्व मनाया जाता है, धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी और श्री कुबेर की पूजा की जाती है इसके अलावा इस दिन धातु, सोना चांदी सहीत कई चीज़ें खरीदने की मान्यता मानी जाती है। इसके अवाला धनतेरस के दिन कई उपाय भी किए जाते हैं जिनसे मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है। उसी प्रकार धमतेरस के दिन कर्ज से परेशान लोगों के लिए भी कर्ज से मुक्ति पाने का यह आसान सा रास्ता बताया गया है। पंडित रमाकांत मिश्रा जी कहते हैं की इस दिन किए गए हर उपाय का परिणाम निश्चित ही मिलता है। आइए जानते हैं वो कारगार उपाय...

dhanteras

1. पंडित जी के अनुसार यह उपाय आप धनतेरस और दीपावली दोनों दिन कर सकते हैं। कर्ज मुक्ति के लिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर घर लाएं। उसके बाद पूजा करने से पहले उससे थोड़ी सी सफाई करें फिर उसे एक तरफ रख दें। अगले दिन से उस झाड़ू का प्रयोग करें। इस उपाय को करने से दरिद्रता हमेशा के लिए खत्म हो जाती है और लक्ष्मी का आगमन होता है।

2. धनतेरस और दीपावली वाले दिन इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिती मजबूत होती है इसलिए धनतेरस या दीपावली के दिन काली हल्दी को सिंदूर और धूप से पूजा के बाद चांदी के दो सिक्के के साथ लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या फिर धन के स्थान पर रख दें। आपको जल्द ही परिणाम देखने को मिलेंगे।

3. दीपावली के दिन मालपुआ बनाकर माता को भोग लगाएं को गरीबों में बांट दें। प्रसाद के रूप में आप भी ग्रहण करें। मान्यताओं के अनुसार इससे आरोग्य और समृद्धि बढ़ती है। इससे जल्द ही आपको कर्ज उतारने के रास्ते मिल जाएंगे।

4. धनतेरस के दिन आप अपने दाई हाथ पर अपामार्ग की जड़ बांधें। मान्यता है कि इससे आर्थिक समस्या दूर होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

5. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमेशा के लिए कर्ज से मुक्ति पाने के लिए धनतेरस के दिन एक मिट्टी के बर्तन में शहद भर लें उसके बाद उसे ढ़ककर किसी सुनसान स्थान में गाड़कर आ जाएं, इससे आपका आर्थिक संकट टलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zuZ3ay
Previous
Next Post »