सुबह दरवाजा खोलते ही सबसे पहले करें ये काम, हमेशा प्रसन्न रहेगी लक्ष्मी

घर का मुख्य द्वार बहुत ही महत्व रखता है। वास्तु के अनुसार भी मुख्य द्वार को लेकर बहुत सी सावधानियां बरतने को कहा जाता है। क्योंकि मुख्य द्वार से ही परिवार की खुशियां जुड़ी होती है। आमतौर पर घर का मुख्य द्वार ही प्रवेश द्वार होता है, क्या आपको पता है प्रवेश द्वार परिवार में रहने वाले सदस्यों के स्वास्थ्य से संबंध रखता है। यदि वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार है तो घर में रहने वाले सदस्य हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि भी हमेशा बनी रहती है। वहीं ज्योतिषशास्त्र की बात करें तो उसके अनुसार घर का मुख्य द्वार घर की सुख-समृद्धि और विद्वानता को दिखाता है। इसलिए घर के मुख्य दरवाजे पर हमेशा सजावट रखने की परंपरा रही है। चाहे वह रंगोली हो या अशोक के पत्ते हैं। वहीं वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार आपको आने वाले संकटों से बचाता है और आपके घर के दोषों को दूर करता है। तो आइए जानते हैं सुबह-सुबह घर के दरवाजे पर ये उपाय करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है। व्यक्ति के सभी रुके कार्य पूर्ण होने लगते हैं।

vastu upay

1. सुबह-सुबह जब भी आप अपने घर का दरवाजा खोलें तो खोलते से ही वहां गंगाजल का छिड़काव जरूर करें और दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं। घर पर स्वास्तिक बनाते समय ध्यान रहे की स्वास्तिक हल्दी का बनाएं और सूर्योदय से पहले बनाएं। इसके साथ ही आपको दरवाजे पर अशोक के पत्ते पर मौली बांधकर जरुर लगाएं। यदि अशोक के पत्ते भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक उर्जा घर से दूर रहती है और लक्ष्मी जी हमेशा घर में स्थिर रहती हैं।

2. वास्तु कहता है कि घर का दरवाजा भी आपको कई तरह के दोषों से बचा सकता है घर को कई तरह की परेशानियों से मुक्ति दिलाने में घर के मुख्य दरवाजे बहुत बड़ा योगदान होता है। यदि आप अपने घर में होने वाली छोटी बड़ी परेशानियां से जूझ रहे हैं तो वास्तु के कुछ छोटे-छोटे उपाय जिनको करने से आप इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qIId44
Previous
Next Post »