2 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इस दिन जरूर करें इन चीज़ों का दान, मिलेगी समृद्धि

2 जुलाई, मंगलवार ( Mangalwar ) को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण ( Surya grahan ) पड़ने वाला है। इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण रात 11 बजकर 31 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट तक लगेगा। हालांकि सूर्य ग्रहण की अवधी में भारत में रात का समय रहेगा और अहम बात यह है की भारत में यह सूर्य ग्रहण नज़र नहीं आएगा। लेकिन पंडित रमाकांत मिश्रा का कहना है की ग्रहण भारत में ना दिखाई दे, लेकिन इसका असर मानव जीवन पर व सभी 12 राशियों पर जरूर पड़ेगा।

जब सूर्य व पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य का आने वाला प्रकाश रुक जाता है। यह स्थिति सूर्य ग्रहण की कहलाती है। 2 जुलाई को लगने वाला सूर्य ग्रहण चार घंटे 33 सेकेंड तक रहेगा।

Surya grahan: 4 घंटे दिखाई देगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, उसके बाद जरुर कर लें ये काम

surya grahan 2019

इस जगहों पर दिखेगा दूसरा सूर्य ग्रहण

इस सूर्य ग्रहण को यूके और यूरोप में नहीं देख सकेंगे। चीन और अर्जेंटीना देश में सूर्य ग्रहण को सबसे अच्छे तरीके से देखा जा सकता है। इसके अलावा इन दोनों देशों के पड़ोसी देश, जैसे- पारग्वे, उरुग्वे, ब्राजील और इक्वाडोर देश में इस सूर्य ग्रहण को आंशिक रूप से देखा जा सकेगा। साल का तीसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में लगेगा। यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।

भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा लेकिन फिर भी ग्रहण से बचने के लिए पंडित जी ने बताया की कुछ चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

1. ग्रहण काल समाप्त होने के बाद नहा धोकर अपने वजन के बराबर सात अनाज दान करना चाहिए।
2. गरीबों को अनाज का दान और उन्हें भोजन कराना चाहिए।
3. ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के समय घर पर ओम् नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।
4. ग्रहण के समय घर में बैठकर धार्मिक ग्रंथ का पाठ करना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Fz5fSR
Previous
Next Post »