शुक्रवार को बिल्कुल न करें ये काम, लक्ष्मी जी रूठ जाएंगी

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्‍मी की आराधना का दिन है, इस दिन धन की देवी को प्रसन्‍न करने के लिए व्रत आदि रखे जाते हैं। हिंदू धर्म में मां लक्ष्‍मी धन की देवी हैं और शुक्रवार माता का दिन है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में मनुष्‍य की आर्थिक स्थिति के पीछे उसे पूर्व जन्‍म के कर्म, वर्तमान हालात, कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की दशा को जिम्‍मेदार माना जाता है, तो आइये जानते हैं कुछ ऐसी बातें जो शुक्रवार को बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

फ्री में न लें कोई भी चीज

अक्सर हम लोग अपने घरों में देखते हैं कि कोई भी चीज खत्म हो जाता है तो पड़ोसी से मांग कर काम चला लेते हैं। लेकिन ऐसा काम भूलकर भी शुक्रवार को नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। शास्त्रों के अनुसार, फ्री में ली हुई वस्तु कर्ज की तरह चढ़ जाती है, जो सही नहीं है।

शुक्रवार को करें ये काम

हिन्दू धर्म में गाय को देवी माना जाता है। हमलोग गाय को माता कहकर पुकारते हैं। माना जाता है कि गाय के शरीर में सभी देवी-देवताओं का वास रहता है। ऐसे में गाय की सेवा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों के अनुसार, रसोई में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं, ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर हो जाती है और आर्थिक समस्या खत्म हो जाती है।

गरीबों को दान दें

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गारीबों की सेवा करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों के लिए जो कुछ भी आप कर सकते हैं, वो करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। शुक्रवार को गरीबों को खाना खिलाने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का व्रत जरुर करें। लाल कपड़ा पहनकर उनकी उपासना करे और माता को खीर का भोग लगाएं। इसके बाद मां को अपनी आर्थिक समस्याएं जरूर बताएं। ऐसा करने से मां आपकी मनोकामना जूरूर पूर्ण कर देंगी। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें। भगवान विष्णु की पूजा करने से दोहरा लाभ मिलता है।

शाम में दीपक जलाएं

शुक्रवार को संध्याकाल में गाय के घी का दीपक पूजा स्थल में जलाएं। घी में चुटकी भर केसर का प्रयोग अवश्य करें। दीपक की बाती के लिए रुई नहीं, मौली का प्रयोग करे। साथ ही दीपक को घर के ईशान कोण में रख दें। इस तरह हर शुक्रवार को करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर में सदा के लिए विराजमान हो जाएंगी। जिसके बाद आपकी आर्थिक समस्या दूर हो जाएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QV62Cb
Previous
Next Post »