बहुत चमत्कारी है इस पौधे की जड़, कुछ ही दिनों में दूर हो जाती है पैसों की दिक्कत

भारतीय संस्कृति में पेड़ों की पूजा की जाती है। इसके अनुसार कई ऐसे पौधे हैं, जिनकी पूजा का धर्म ग्रंथों में पूजा करने का विधान बताया गया है। कहा जाता है कि पेड़ों की पूजा करने से मनुष्य को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष दोनों रूप में लाभ होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेड़ों की जड़ भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। जो की व्यक्ति को धनवान बना देती है, इसे ज्योतिष में बहुत ही असरदार टोटका ( Most powerful totke for money ) माना जाता है। जी हां, कुछ विशेष पेड़ों की जड़ से व्यक्ति धनवान बन सकता है। भारतीय संस्कृति में कई चमत्कारी पौधों के बारे में पढ़ने को मिलता है। इनके बारे में कई बार हमें जानकारों द्वारा सुनने को भी मिलता है। लेकिन एक बात याद रखें की इन पौधों की जड़े तभी उपयोग में लें जब यह सूख चुकी हों या फिर उनका उपयोग ना हो। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 जड़ों की जानकारी जिनके बारे में कहा जाता है कि वे धन समृद्धि बढ़ाते हैं....

PM मोदी के हर फैसले से जुड़ा है 8, जानें क्या है इसका राज़

miraculous plant root

1. हत्था जोड़ी
हत्था जोड़ी सिद्ध करने के बाद लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इसके बाद इस लाल कपड़े को तिजोरी में रख दें। इससे आय में वृद्धि होती है और व्यक्ति को हर प्रकार के संकटों से भी मुक्ति मिलती है।

2. मदार की जड़
रविपुष्प नक्षत्र में लाई गई मदार की जड़ को दाहिने हाथ में धारण करने से आर्थिक समृधि में वृद्धि होती हैं।

3. काले धतूरे की जड़
इसकी जड़ को रविवार, मंगलवार या किसी भी शुभ नक्षत्र में घर में लाकर रखने से घर में ऊपरी हवा का असर नहीं होता, सुख-चैन बना रहता है तथा धन की वृद्धि होती है।

4. बहेड़ा की जड़
पुष्य नक्षत्र में बहेड़ा वृक्ष की जड़ तथा उसका एक पत्ता लाकर पैसे रखने वाले स्थान पर रख लें। इस प्रयोग से घर में कभी भी दरिद्रता नहीं रहेगी।

5. शंखपुष्पी की जड़
रवि-पुष्य नक्षत्र में शंखपुष्पी की जड़ को लाकर चांदी की डिब्बी में रख दें और उसके बाद उसे घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके घर में धन और समृद्धि बढ़ने लगेगी।

नोट- इन उपायों को करने से पहले किसी जानकार की सलाह जरूर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KqTzEJ
Previous
Next Post »