इस तरह के लक्षण बताते हैं... जन्म कुंडली में अशुभ हैं शनिदेव

हिन्दू शास्त्रों में शनि देव ( shani dev ) को न्याय का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि शनिदेव की नजर से कोई नहीं बच सकता। क्योंकि एक बार शनि देव ने खुद भगवान शिव ( Lord Shiva ) से कहा था कि मेरी नजर से ना तो देव बच सकते हैं ना ही दानव। ज्योतिष शास्त्र में भी शनि ग्रह की विशेष महत्ता बताई गई है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, शनि देव दंडाधिकारी है। माना जाता है कि न्याय करते वक्त शनि देव किसी से ना तो प्रभावित होते हैं और ना ही किसी से डरते हैं। शनि देव निष्पक्ष होकर न्याय करते हैं। वो सभी को कर्मों के आधार पर दंड देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बताएंगे, जिसे देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी जन्म कुंडली में शनिदेव अशुभ तो नहीं है। साथ ही ये भी भी बताएंगे कि अगर शनिदेव अशुभ हैं तो उसे दूर करने के उपाय क्या है।

शनि देव के अशुभ होने के लक्षण

  1. घर की नालियों का पानी जाम हो जाना
  2. मकान का सुख बिलकुल ना मिल पाना ( इसका मतलब ये है कि पूरी उम्र किराये के मकान में रहना पड़े या अपना घर होते हुए भी उसका सुख ना मिले )
  3. परिवार जनों से धीरे-धीरे संबंध खराब होना
  4. हर दिन कामकाज में तकलीफें आना या लगातार तकलीफें बनी रहना
  5. ज्ञान की हमेशा कमी रहना
  6. दुनियादारी की वो समझ ना आना, जिसकी मदद से जीवन में आगे बढ़ा जा सके।

इस तरह के लक्षण है तो समझ लीजिए कि आपकी जन्म कुंडली में शनिदेव अशुभ हैं। अगर आप इसे दूर करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन कुछ उपाय करने होंगे।

शनिवार के दिन आप साबुत उड़द, साबुत बादाम और सरसों का तेल अपनी इच्छानुसार लेकर किसी गरीब को दान कर दें। अगर किसी को दान नहीं कर सकते हैं तो तीनों को किसी नदी में प्रवाह कर दें। यह उपाय आपको हर शनिवार को करना होगा। ऐसा करने से अपको शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YTF3gx
Previous
Next Post »