Mangal ka rashi parivartan: मंगल का राशि परिवर्तन इस एक राशि वालों के जीवन में करेगा भारी फेरबदल

मंगल को ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के सेनापति की उपाधि दी गई है। मंगल का किसी भी जातक की कुंडली में बहुत अधिक महत्व होता है। मंगल नीच राशि कर्क से सिंह में प्रवेश ( mangal ka rashi parivartan ) कर चुके हैं। सिंह राशि में मंगल का अनुकूल प्रभाव देखने को मिलता है। वहीं अगले 45 दिन तक मंगल ( Mangal ) इसी राशि में गोचर रहेगा। यानी 24 सितंबर 2019 तक मंगल सिंह राशि में रहेंगे। 17 अगस्त से सूर्य का प्रवेश भी सिंह में होने से मंगल और सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। जानिए सभी 12 राशियों पर मंगल का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा...

 

mangal ka rashi parivartan

मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है, मंगल का सिंह राशि में प्रवेश लाभदायक रहेगा। आय में भी सुधार होगा और विवादों की समाप्ति होगी। नए कार्य होंगे, नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि
इस राशि के लिए मंगल का गोचर बहुत सामान्य रहेगा। माता से विवाद हो सकता है। कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं, योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। कार्य स्थान पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

मिथुन राशि
इस दौरान आपको कई लाभ मिलेंगे। नौकरी पूर्व के समान ही रहेगी और व्यापार में यात्रा के योग बनेंगे। कर्मचारी परेशान कर सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि
आपके जीवन में जो बाधाएं आ रही थीं और जो विवाद हो रहे थे, वे थम जाएंगे। आपके अच्छे दिन की शुरुआत होगी। अपनी क्षमता का फायदा उठाने में सक्षम रहेंगे। जमीन और कर्ज संबंधी मामलों में सुधार होगा।

सिंह राशि
मंगल का प्रवेश मंगलकारी होगा। 17 अगस्त से सूर्य प्रवेश के साथ राशि चक्र की सबसे मजबूत राशि बन गई है। सभी मंगलकारी कार्य बनेंगे और सफलता प्राप्त होगी। विशेषकर विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि
मंगल द्वादश आ गया है। यह समय जमीन और ऋण के मामलों में संभलने का है। बिना वजह अपमान भी हो सकता है। करीब के लोग ही सहयोग प्रदान नहीं करेंगे। पानी के स्थान से दूर रहें और विवादों जोखिमों से दूर रहें।

तुला राशि
इस राशि के जातको के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको कई फायदे मिलेंगे। यह समय इनकम के लिए बहुत अच्छा है, आय को बढ़ाने वाला और पिता से फायदा दिलाने वाला होगा। जीवनसाथी से चला आ रहा विवाद खत्म होगा और रिश्ते में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि
यह सुख और शांति प्रदान करने वाला होगा। नवीन वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। घरेलु मोर्चे पर सफल होंगे। यात्रा का योग भी है। सम्मान प्राप्त होगा।

धनु राशि
यह सामान्य स्थिति को बनाएगा। रोगों में लाभ होगा और वाहन सुख प्राप्त होगा, लेकिन संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा। इस वजह से मन उदास हो सकता है। काम के प्रति उदासीनता रहेगी।

मकर राशि
कारोबार में रफ्तार मध्यम हो सकती है। निकट के लोग धोखा दे सकते हैं। संभलकर रहें। जोखिम पूर्ण कार्य न करें। परिवार में कलह सामने आ सकता है।

कुंभ राशि
आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साझेदारों से बचकर रहें। एलर्जी संबंधी बीमारीयां आ सकती हैं। कुछ दुखी करने वाले समाचार भी मिल सकते है। संतान से सुख प्राप्त होगा।

मीन राशि
परिवार के साथ रहने का मौका भी मिलेगा और कारोबारी योजनाएं सफल होंगी। कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। मित्रों से मिलना होगा और ऋण संबंधी लाभ होगा। नए घर या जमीन को खरीदने की योजना बन सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H2Uaue
Previous
Next Post »