सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, बढ़ाएगा बहुत सी राशियों की मुसीबत, जानिये 12 राशियों पर प्रभाव

ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य 17 सितंबर 2019, मंगलवार को 1 बजकर 2 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय बुध कन्या राशि में पहले से विराजमान हैं। वही सूर्य का प्रवेश सूर्य बुध का आदित्य योग बना रहा है। हालांकि इस गोचर का असर 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। सूर्य इस राशि में 17 अक्टूबर तक रहेंगे। सूर्य-बुध के इस संयोग पर कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और कुछ को इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं किन राशियों पर कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा।

 

surya rashi parivartan

मेष राशि
इस राशि में सूर्य छठवें भाव में प्रेवश करने जा रहा है। इस समयावधि में मेष राशि वालों को निर्णय लेने में सहुलियत महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। सरकारी क्षेत्र या नौकरी में आपको लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारीयों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि
आपकी राशि में सूर्य पांचवे भाव में प्रवेश करेगा, जिसके चलते आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। सूर्य के गोचर से आपके आपसी संबंध सुधरेंगे। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा समाज में कुछ लोगों से वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि
आपकी राशि के चौथे भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। इस दौरान आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। वाहन, मकान, जमीन को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। क्रोध कम करें और वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। माता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधान रहें।

कर्क राशि
सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करने जा रहा है। गोचर के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। बाकी चीज़ों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। अनजान स्रोत से धन मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में होगा।

सिंह राशि
सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करने जा रहा है। इस गोचर के दौरान आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा और साथ ही आपके लिए बहुत फायदेमंद भी रहेगा। दोस्तों के बीच आकर्षण बने रहेंगे। विदेशी से लाभ प्राप्त होगा और विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि
आपकी राशि में सूर्य प्रथम भाव में गोचर करेगा। आपको गोचर के प्रभाव से बहुत शुभ फल प्राप्त होंगे। इस दौरान धन संबंधित मामलों में आ रही समस्याएं दूर होंगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। लेकिन थोड़ा सतर्क भी रहें वरना नुकसान कर सकते हैं।

तुला राशि
आपकी राशि में सूर्य बारह्वे भाव में गोचर कर रहा है। जिसके अनुसार आपको इस दौरान विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आप किसी संबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय व कार्यस्थल पर शुभ फल प्राप्त होंगे। सूर्य के प्रभाव से कड़ी मेहनत से आप विरोधियों को परास्त कर देंगे। सरकारी नौकरी का खास तोहफा आपको मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
इस राशि में सूर्य ग्यार्ह्वे भाव में प्रवेश करने जा रहा है। इस दौरान आपको काफी सकारात्मक प्रभाव दिखेंगे। जीवन में नई किरण नज़र आएगी। अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। साथ ही आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

धनु राशि
आपकी राशि में सूर्य दसवे भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपका सूर्य आपकी धर्म कर्म के कार्य में रुचि बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी और आय के साधन बढ़ेंगे। धर्म कर्म के कार्य में रुचि बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है।

मकर राशि
सूर्य आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करने वाला है। निवेश के कार्यों में अचनाक लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके सभी कार्य धीरे-धीरे बनते जाएंगे।

कुंभ राशि
सूर्य आपकी राशि के राशि के आठवें भाव में गोचर जा रहा है। इसके प्रभाव से आपको नौकरी में अधिक लाभ मिलेगा वहीं आपके परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से साहयता मिलेगी। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें वरना परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

मीन राशि
इस राशि में सूर्य सातवें भाव में गोचर करने जा रहा है। निर्णय लेने की क्षमता में मजबूती आएगी। करियर के लिए यह गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। विद्यार्थियों में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सरकार की ओर से लाभ होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q8nne7
Previous
Next Post »