शुक्र ने बदली राशि, इन 5 राशियों को मिलेगा सबकुछ, हो जाएंगे मालामाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र को भौतिक सुख-सुविधा, धन-ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र का किसी भी जातक की राशि में शुभ होना उसकी धन संपन्नता, सुख वैवाहिक जीवन को दर्शाता है। लेकिन किसी भी जातक की कुंडली में शुक्र का अशुभ होना धन ऐश्वर्य व दांपत्य जीवन की कमी को बताता है। शुक्र की स्थिति किसी भी जातक की कुंडली में शुभ-अशुभ बहुत मायने रखता है। वहीं शुक्र का गोचर भी बहुत कुछ बदलाव लाता है।

नदी के बहाव की उल्टी दिशा में तैरती है भगवान की यह प्रतिमा, आप खुद ही देख लीजिए चमत्कार

shukra rashi parivartan

शुक्र गोचरवश 10 सितंबर, मंगलवार को कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र कन्या राशि में 3 अक्टूबर तक रहेंगे। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर के दौरान कुछ राशियों को शुभ असर मिलेंगे वहीं कुछ को जीवन में दांपत्य विवाद और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

एक रात में हुआ था इस मंदिर का निर्माण, रातों-रात पूर्व से पश्चिम हो गया था मुख्य द्वार

shukra rashi parivartan

मेष:
शुक्र का गोचर आपकी राशि के छठें भाव में हुआ है। ज्योतिष के अनुसार इस भाव को शत्रु का भाव माना जाता है। शुक्र के प्रभाव से इस दौरान आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यह समय आपके संभलकर रहने का है। कार्यक्षेत्र सहित वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है।

वृषभ:
शुक्र का गोचर आपकी राशि से पांचवे भाव में हो रहा है। इस दौरान आपको संतान सुख व आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। वहीं आपके जीवन में सुख और प्यार बढ़ेगा। आपकी जीवनशैली में बहुत सुधार आएगा। अतः आपका समय शुभ रहने वाला है।

मिथुन:
शुक्र आपके चौथे भाव में गोचर हुआ है। इस दौरान आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। आप कोई नया वाहन या फिर कोई प्रॉपर्टी आदि ख़रीद सकते हैं। आपकी सभी इच्छाएं इस दौरान पूरी होगी।

कर्क:
शुक्र का कर्क राशि के तीसरे भाव में गोचर हुआ है। इस दौरान आपको शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा आपको इस समय अपनी बुद्धि और साहस के साथ काम करना होगा। समय मिलाजुला रहेगा।

सिंह:
शुक्र ग्रह का इस राशि के दूसरे भाव में हुआ है। इस दौरान आपको आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। यह समय आपके कला और संगीत की रूची बढ़ाएगा। आपके लिए यह समय बहुत शुभ और प्रभावशाली रहने वाला है।

कन्‍या:
इस राशि में ही शुक्र का गोचर हो रहा है। जो आपके स्वभाव में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। आप इस दौरान पॉजिटिव सोचेंगे और शुक्र का प्रभाव आप पर बहुत अधिक पड़ेगा। आप सौंदर्य उत्पाद एवं सुख-सुविधाओं में धन खर्च करेंगे।

तुला:
शुक्र का गोचर आपकी राशि के बारह्वें भाव में हो रहा है। इस दौरान आपके हानी, व्यय और विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आप जितना पैसा कमाएंगे उतना व्यय भी होगा। इसलिए सोच-समझकर कार्य करें। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं और अच्छी जीवनशैली का आनंद मिलेगा।

वृश्चिक: शुक्र का गोचर आपकी राशि में ग्यारह्वे भाव में हुआ है। इस दौरान आपको धन लाभ होगा। व्यापार व्यवसाय में अत्यधिक आय मिलेगी। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। गोचर के प्रभाव से आपके खान-पान में सकारात्मक बदलाव होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त होगी।

धनु:
शुक्र का गोचर आपकी राशि के दसवे भाव में हुआ है। इस दौरान आपको अपन करियर, स्वास्थ्य और परिवार का खास ध्यान रखना होगा। कार्य में आपको कड़ी चुनौतियों का समाना करना पड़ सकता है। तनाव बिलकुल ना लें वरना आपके कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

मकर:
शुक्र का गोचर आपकी राशि के नवम भाव में हुआ है। इस गोचर के दौरान आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा और कई क्षेत्रों में सफलता भी मिलेगी। दोस्तों एवं जीवनसाथी की मदद से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ:
शुक्र का गोचर आपकी राशि के आठवें भाव में हुआ है। इस दौरान आपके जीवन में कई उचार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन इकट्ठा करेंगे। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें प्रबल संभावना है।

मीन:
शुक्र का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव में होने जा रहा है। आपके मान-सम्मान में कमी आए। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। व्यापार हित के लिए बिज़नस पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NSTtYF
Previous
Next Post »