सप्ताह के सातों दिन खुश रहने के लिए करें ये अलग-अलग उपाय

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सप्ताह में 7 दिन होते हैं। सातों दिन का अलग-अलग अपना महत्व है। हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले सातों दिन अलग-अलग देवी-देवता की पूजा करते हैं। आज हम बताएंगे कि खुशियों के लिए सातों दिन कौन-कौन से उपाय करना चाहिए।

रविवार ( Sunday ) : रविवार को सूर्य देव की उपासना करना शुभ माना गया है। इस दिन सुबह में स्नान-ध्यान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा गरीब को गुड़ दान करना चाहिए।

सोमवार ( Monday ) : सोमवार चंद्रमा का दिना माना गया है। इस दिन किसी गरीब को उसकी पत्नी के साथ भोजन कराना चाहिए साथ ही इस दिन भगवान शिव को खीर का भोग लगाना चाहिए।

मंगलवार ( Tuesday ) : मंगलावर को महाकाली की पूजा करना चाहिए। इस दिन पूजा करने के बाद भोजन में उड़द, मूंग की दाल जरूर खिलाए। ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ होता है।

बुधवार ( Wednesday ) : बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही इस दिन गजानन को दूर्वा और दूध से बने पकवानों से भोज लगाएं। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में खुशियां आती हैं।

गुरुवार ( Thursday ) : गुरुवार को गुरु बृहस्पति देव की आराधना करनी चाहिए। इस दिन गुरु बृहस्पति देव की आराधना करने से आयु बढ़ती है। इस दिन भगवान शिव की भी पूजा करना शुभ माना गया है।

शुक्रवार ( Friday ) : इस दिन गरीब महिला को सुहाग का सामान और अन्न दान करें क्योंकि शुक्रवार सुविधा की चीजों का कारक होता है।

शनिवार ( Saturday ) : शनिवार शनिदेव का दिन है। इस दिन शिवलिंग पर तिल चढ़ाएं, साथ ही किसी गरीब को तिल से बना भोजना कराना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PWNUuZ
Previous
Next Post »