बड़ी खुशखबरी के मिलने का संकेत देता हैं ये जानवर, घर से कभी ना भगाएं

किसी भी व्यक्ति का जीवन एक जैसा नहीं चलता। कभी उसके जीवन में कभी दुख होते हैं तो कभी सुख। मनुष्य का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है। हो सकता है आज वह बहुत खुश है और अगले पर वह उदास हो। क्योंकि हमारे आने वाले जीवन में क्या होगा हमें यह जानकारी भी नहीं होती। परंतु कई बार हमें आने वाले जीवन में अशुभ या शुभ होने के संकेत जरूर मिल जाते हैं लेकिन हम उनपर ध्यान नहीं दे पाते।

 

good and bad omes of animals

हमारे जीवन में कभी-कभी हमारे आसपास ऐसी घटनाएं होती है जिनसे हम बहुत ही आसानी से उन संकेतों के बारे में जान सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार कई बार जानवर भी हमें कुछ ऐसे संकेत देते हैं जिनसे हम अपने साथ अच्छे या बुरे होने का अंदेशा लगा सकते हैं। इस बातों का कोई प्रमाणित आधार तो नहीं है लेकिन धारणाओं के आधार पर लोग इन्हें मानते हैं और विश्वास भी करते हैं। तो आइए जानते हैं जानवरों के किस संकेत का होता है क्या मतलब....

पढ़ें ये खबर- शुक्र ने बदली राशि, इन 5 राशियों को मिलेगा सबकुछ, हो जाएंगे मालामाल

good and bad omes of animals

1. गिद्दड़
गिद्दड़ की आवाज कभी अगर आपको गिद्दड़ की रोने की आवाज सुनते हैं तो इसका संकेत हैं आपके परिवार मैं किसी की मिर्त्यु होने वाली हैं या कोई दुर्घटना होने वाली हैं अगर ऐसा 3 दिन तक लगतार हो तो अनहोनी होना संभव हैं।

2. कुत्‍ता
अगर रात के समय कुत्ता चांद की तरफ देखकर रोता है तो समझ जाना चाहिए की कुछ गतल होने वाला है। आपको बता दें की ऊपरी साया यह कोई बुरी आत्मा सिर्फ कुत्ते को ही दिखाई देती हैं।

3. चूहा
गणेशजी का वाहन होने के कारण कई लोग चूहों को मारते या भगाते नहीं हैं। लेकिन आपको बता दें की भूरे रंग के चूहे अपने साथ बेडलक लेकर आते हैं। यदि ये दिखाई दे तो समझ लें आपके साथ कुथ बुरा होने वाला है।

4. बिल्‍ली
शास्त्रों के अनुसार बिल्लियों के पास छठीं इंद्री होती है जिसके कारण उन्हें कोई भी आने वाली विपत्ति का पता लग जाता है। तो यदि बिल्‍ली आपके घर को छोड़कर जाने लगे तो समझ लें की आप पर जल्दी कोई बड़ी समस्या आ सकती है।

5. घोड़ा
शास्त्रों के अनुसार घोड़ा शुभता का प्रती‍क होता है। लेकिन कहा जाता है की आपको घोड़ा दिखा और आपने सबसे पहले घोड़े की पूंछ देखी तो यह अशुभ माना जाता है। घोड़े की पूंछ देखना मतलब असफलता दर्शाता है। वहीं घोड़े के मस्‍तक पर नजर पड़ना शुभ होता है यानी यह आपकी तरक्की को दर्शाता है।

6. गिलहरी
गिलहरी का घर में आना शुभ माना जाता है। कहा जाता है की जब गिलहरी घर में इधर उधर फुदकती है तो इसका मतलब सौभाग्य से होता है। अगर आपके घर में अभी तक बच्‍चे की किलकारियां नहीं गूंजी हैं और गिलहरी आपके अंगने में आई है तो यह आपको जल्द ही खुशखबरी का संकेत देती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ULVg38
Previous
Next Post »