विश्व का सबसे बड़ा मंदिर, यहां दिवारों पर लिखी है रामायण-महाभारत कहानियां

भारत में कई मंदिर हैं, जो कि अपने आप में बसी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के लिये विश्वभर में प्रसिद्ध हैं और इन्हें देखने के लिये दूर-दूर से लोग आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं विश्व का सबसे बड़ा मंदिर भारत में नहीं बल्की कंबोडिया में स्थित है। कंबोडिया में स्थित यह मंदिर अंकोरवाट नाम से प्रसिद्ध है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान विष्णु साक्षात विराजमान रहते हैं। यहां देश-विदेश से लोग दर्शन करने आते हैं और यहां की शोभ देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

 

विश्व का सबसे बड़ा मंदिर, यहां दिवारों पर लिखी है रामायण-महाभारत कहानियां

 

गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है नाम

कंबोडिया में बने विष्णु मंदिर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। मंदिर का पूरा नाम यशोधरपुर था। बताया जाता है कि इसे बनाने के लिए पचास से एक करोड़ रेत के पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। हर एक पत्थर का वजन डेढ़ टन है। इसके साथ ही कहा जाता है कि फ्रांस से आजादी मिलने के बाद यही मंदिर कंबोडिया की पहचान बन गया। यही नहीं इस मंदिर की तस्वीर कंबोडिया के राष्ट्रिय ध्वज पर भी छपी है।

 

 

 

विश्व का सबसे बड़ा मंदिर, यहां दिवारों पर लिखी है रामायण-महाभारत कहानियां

 

ऐसा है मंदिर का इतिहास

मंदिर के इतिहास की बात करें तो 11वीं शताब्दी में यहां सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय का शासन था। सर्ववर्मन ने ही इस मंदिर का निर्माण करवाया था। मिकांक नदी के किनारे बसे इस मंदिर को टाइम मैगजीन ने दुनिया के 5 आश्चर्यजनक चीजों में शुमार किया था। इस मंदिर को 1992 में यूनेस्को ने विश्व विरासत में भी शामिल किया है। इस मंदिर को देखने और विष्णु भगवान के दर्शन करने के लिए हर साल लाखों भक्त भारत समेत कई देशों से यंहा पहुचते है।

विश्व का सबसे बड़ा मंदिर, यहां दिवारों पर लिखी है रामायण-महाभारत कहानियां

मंदिर की दीवारों पर लिखी है रामायण और महाभारत की कहानियां

सबसे खास बात है की इस मंदिर की दीवारों पर रामायण और महाभारत की कहानिया भी लिखी हुई हैं और साथ ही देवताओं और असुरों के अमृत मंथन का भी उल्लेख किया गया है। कंबोडिया में बना प्रचीन अंकोरवाट एक विशाल हिंदू मंदिर है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है।

 

यह दुनिया का सबसे बड़ा पूजा-स्थल है और दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल भी है। कंबोडिया के बेहद मशहूर और पुरातात्विक महत्व वाले बेहद प्राचीन मंदिर अंकोरवाट का भ्रमण करने विदेशों से आए पर्यटकों में पिछले वर्ष सर्वाधिक संख्या चीनी पर्यटकों की रही। लगभग 667,285 चीनी पर्यटक 2016 में अंकोरवाट पहुंचे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EnnNEK
Previous
Next Post »