यदि आप भी मुख्य रूप से श्रीकृष्ण के भक्त हैं, तो उस हिसाब से तो गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होने के चलते आपके लिए खास है ही, लेकिन यदि आप सोमवार जिसे भगवान शिव का दिन माना जाता है, उस दिन भी श्रीकृष्ण की ही अराधना कर उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं। तो इसके कुछ खास तरीके हैं। जिससे आपको न केवल श्रीकृष्ण का बल्कि भगवान भोलेनाथ का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार एक ओर जहां राम भगवान शिव को अपना इष्ट बताते हैं, वहीं दूसरी ओर भगवान शिव राम को अपने अराध्य बताते हैं। वहीं धर्मशास्त्रों में भी माना जाता है कि जहां भगवान विष्णु हमेशा योगमाया के ध्यान में मग्न रहते हैं, वहीं भगवान शिव सदैव भगवान विष्णु का ही ध्यान करते हैं।
MUST READ : गुरुवार को भगवान विष्णु को ऐसे प्रसन्न करें, मिलेगी हर ओर सफलता
ऐसे में साफ जाहिर होता है कि भगवान शिव के वार वाले दिन यदि भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। ऐसे में चूकिं श्रीकृष्ण भी भगवान विष्णु के ही अवतार माने जाते हैं, अत: सोमवार को उनका ध्यान करना आपके भाग्य को जल्द जगा सकता है।
इसके अलावा सावन के महीने में भी भगवान शिव की आराधना के साथ श्रीकृष्ण आराधना का अत्यंत महत्व माना जाता है, यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं। जानकारों के अनुसार विशेषकर श्रावण (सावन) कृष्ण पक्ष की अष्टमी से भादौ कृष्ण पक्ष की अष्टमी यानि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक एक महीने जो श्रीकृष्ण आराधना करता है, उसे मोक्ष प्राप्त होता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि इस मास में कृष्ण जी प्रसन्न अवस्था में रहते हैं और मनचाहे वर देते हैं।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार यदि आप भी सोमवार के दिन श्रीकृष्ण का ध्यान कर अपने भाग्य को तुरंत जगाना चाहते हैं तो इसके लिए इस दिन आपको राशि के अनुसार श्रीकृष्ण के मंत्र का जाप करना चाहिए।
MUST READ : श्रीरामभक्त हनुमान से ऐसे पाएं मनचाहा आशीर्वाद, बंजरंगबली का दिन है मंगलवार
यह हैं राशि अनुसार मंत्र...
1- मेष राशि - ऊॅं विश्वरूपाय नम: का जाप करें।
2- वृषभ राशि - ऊॅं उपेन्द्र नम: का जाप करें।
3- मिथुन राशि - ऊॅं अनंताय नम: का जाप करें।
4- कर्क राशि - ऊॅं दयानिधि नम: का जाप करें।
5- सिंह राशि - ऊॅं ज्योतिरादित्याय नम: का जाप करें।
6- कन्या राशि - ऊॅं अनिरुद्धाय नम: का जाप करें।
7- तुला राशि - ऊॅं हिरण्यगर्भाय नम: का जाप करें।
8- वृश्चिक राशि - ऊॅं अच्युताय नम: का जाप करें।
9- धनु राशि - ऊॅं जगतगुरवे नम: का जाप करें।
10- मकर राशि - ऊॅं अजयाय नम: का जाप करें।
11- कुंभ राशि - ऊॅं अनादिय नम: का जाप करें।
12- मीन राशि - ऊॅं जगन्नाथाय नम: का जाप करें।
MUST READ : पूजा में जरूरी हैं ये चीजें, कभी नहीं होतीं एक्सपायरी
मनोकामना अनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा
मनोकामना पूरी करने व भाग्य को जगाने के लिए सोमवार के दिन भक्त को श्रीकृष्ण की पूजा के अलावा इस दिन अपनी मनोकामना के अनुसार भगवान भोलेनाथ की पूजा भी करनी है। इसके तहत किस विशेष कामना के लिए विशेष वस्तु से ही भगवान शिव की पूजा या अभिषेक भी किया जाए...
1. धन प्राप्ति के लिए - बिल्व पत्र से पूजा करें।
2. सुख समृद्धि के लिए - सफेद आंकड़े के फूल चढ़ाएं।
3. पुत्र प्राप्ति के लिए - दूध, हल्दी मिलाकर अभिषेक करें।
4. प्रेम प्राप्ति के लिए - शिव-पार्वति का संयुक्त पूजन करें।
5. सर्व मनोकामना पूर्ति के लिए - पंचामृत अभिषेक करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VRmt5b
EmoticonEmoticon