ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर परिवार की समस्त सुख-शांति व समृद्धि का सबसे बड़ा स्रोत घर की रसोई होती है। इसलिए कहा जाता है घर में भोजन बनाने का एक कमरा अलग ही और पूरी तरह साफ सुथरा होना चाहिए। क्योंकि घर का किचन परिवार के सदस्यों के स्वास्थ और आर्थिक स्थिति पर बहुत अधिक प्रभाव डालता है। अगर अपने घर की रसोई को इन छोटी-छोटी गलतियों से नहीं बचाया तो कुछ ही दिनों में घर परिवार की सुख-शांति व समृद्धि नष्ट होने लगती है।
केवल 7 दिनों में पूरी होगी मनचाही इच्छा, कर लें ये काम
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने घर की रसोई (किचन) में इन बातों का विशेष ध्यान रखें-
1- वास्तु के अनुसार, घर की रसोई में पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके कभी भी भोजन नहीं बनाना चाहिए, ऐसा करने से घर के सदस्यों को त्वचा और हड्डी रोग हो सकते हैं।
2- रसोई में उत्तर दिशा की ओर मुंह कर के भी भोजन बनाने से बचना चाहिए, जो लोग ये गलती करते है उनके घर में बिजनेस या धन से सम्बंधित हानी होते रहती है।
3- दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह कर के खाना बनाने की गलती तो जीवन में कभी भी किसी को भी नहीं करना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो अवश्य ही उनके घर की सुख शान्ति भंग होती होगी और घर में लड़ाई झगड़े भी होते रहते होंगे।
4- अगर आपके किचन में लगी खिड़की पूर्व दिशा की ओर हो ते इसे सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है, साथ ही घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।
जानें कुंडली में राहू का खेल, जानें राहू कैसे नहीं मिलने देता यश, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और धन दौलत
5- किचन में हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुंह करके ही भोजन बनाना चाहिए, वास्तुशास्त्र में पूर्व दिशा परिवार की सुख, सम्रद्धि और स्वास्थ के लिए सबसे उत्तम मानी गई है।
6- यदि घर की कोई स्त्री दक्षिण दिशा की ओर मुंह कर के भोजन बनाती है तो इसका उसके स्वास्थ पर बहुत बुरा असर पड़ता है और वह उसके शरीर में अनेक बिमारियां अपना घर बनाने लगती है।
7- ध्यान रखें आपके किचन के नल से कभी भी पानी नहीं टपकना चाहिए। जिन घरों में ऐसा होता है वहां धन की हानि होती रहती है, इसलिए अपने किचन के ऐसे खराब नलो को तुरंत बदल देना चाहिए।
8- किचन वाले कमरे में कभी भी झाड़ू, पोछा और जूते चप्पल नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से अन्नपूर्णा देवी नाराज हो जाती है और घर में हमेशा अन्न की कमी रहती है।
9- किचन में जब भी खाना बनाए तो नहा धो के ही खाना बनाना चाहिए, जिस घर में नहीं होता, वहां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती है, धन का अभाव बना रहता है।
10- ध्यान रखें किचन में कुल्ला या मंजन कभी भी नहीं करना चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इस काम से घर में बीमारियां फैलने का ख़तरा बना रहता है और धन की हानी भी होती है।
************
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XWxh4X
EmoticonEmoticon