गोपाष्टमी पर पूजा के खास मुहूर्त जानिए

gopashtami

Gopashtami 2021 आज गोपाष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। मान्यतानुसार गोपाष्टमी के दिन गाय का पूजन करके उनका संरक्षण करने से मनुष्य को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जिस घर में गौ पालन किया जाता है उस घर के लोग संस्कारी और सुखी होते हैं। इसके अलावा गौमाता ही जीवन-मरण से मोक्ष भी दिलाती है। मरने से पहले गाय की पूंछ छूते हैं ताकि जीवन में किए गए पापों से मुक्ति मिल जाए। 

 

हिंदू धर्म के अनुसार गोवर्धन पूजा के आठवें दिन गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण को भी समर्पित है। इस दिन गाय की पूजा करने से कृष्ण जी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन गौमाता की रक्षा और गौ वंश की सेवा करके आशीर्वाद लिया जाता है। 

 

आज गोपाष्टमी के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें गौमाता पूजन, जानिए यहां- 

 

Gopashtami Puja Time 2021 गोपाष्टमी के शुभ मुहूर्त- 

 

12 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 06.49 मिनट से शुरू होकर 13 नवंबर, शनिवार को सुबह 05.51 मिनट पर तिथि का समापन होगा।

 

गोपाष्टमी पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष अष्‍टमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार में इस दिन गौमाता को चारा, भोजन खिलाकर उनकी सेवा करने तथा गौमाता का पंचोपचार विधि से पूजन करने से जीवन में शुभता का संचार होकर हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन सुबह गौ दर्शन किए जाए तो समझ लें कि आज आपका दिन सुधर गया, क्योंकि गौ दर्शन के बाद और किसी के दर्शन की आवश्यकता नहीं रह जाती। 

ALSO READ: Gopashtami 2021 : गोपाष्टमी का महत्व, पूजा विधि, आरती और कथा

ALSO READ: गोपाष्टमी 2021 : गाय पर 25 अद्भुत जानकारियां

 



from ज्योतिष https://ift.tt/3HhFtkv
Previous
Next Post »