Lal Kitab Rashifal 2022 : मेष राशि के लिए वर्ष 2022 कैसा रहेगा, जानिए 10 खास बातें

Mesh Rashi 2022 lal kitab

Mesh Rashi 2022 lal kitab

Lal Kitab mesh rashi 2022 : लाल किताब की विद्या अन्य ज्योतिष से थोड़ी भिन्न है। इसकी विश्वसनीय और इसके अचूक उपाय से इनकार नहीं किया जा सकता। यह किताब अपने उपायों के लिए ही जानी जाती है। लाल किताब के अनुसार मेष राशि ( Aries 2022 Lal Kitab ) के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022 और इस वर्ष वे ऐसे क्या उपाय कर सकते हैं जिससे कि संपूर्ण वर्ष ही शुभ फल देने वाला सिद्ध हो। आओ जानते हैं मेष राशि का वार्षिक राशिफल।
 

 

1. परिवार : पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सुखद रहेगा बशर्ते कि आप अपने क्रोध पर काबू रखकर खर्चों पर कंट्रोल करें। इस वर्ष परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता जरूर रहेगी। हालांकि आपके लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला है। 

 

2. अर्थ : आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार से रुपयों-पैसों की कमी नहीं रहेगी। अचानक कहीं से धन मिलने की संभावना भी है। हालांकि आपको अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है और आय के अतिरिक्त स्रोत भी बढ़ाने की आवश्यकता है।

 

3. कारोबार : कारोबारियों के लिए भी यह वर्ष लाभ देने वाला सिद्ध होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है जिसके चलते सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार के बारे में आप सोच सकते हो लेकिन व्यापार बदलने के लिए परिवार से विचार विमर्ष जरूर करें।

 

4. नौकरी : इस वर्ष आपकी नौकरी में स्थिरता आएगी। नौकरी को लेकर जो भय था वह नहीं रहेगा। शनिदेव आपकी राशि के दशवें भाव में स्थित है इसलिए आपको आपके अच्छे कर्मों और मेहनत का लाभ मिलेगा। खुद का कुछ नया करने का भी सोचेंगे और करने में सफल भी होंगे।

 

5. करियर : करियर की दृष्टि से इस वर्ष छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। उनके लिए नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। हर तरह की परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। करियर के सिलसिले में विदेश भी जाने के योग हैं।

 

6. प्रेम : इस वर्ष यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो रिश्ता और मजबूत होगा, लेकिन वर्ष के मध्य तनाव रह सकता है। आप विवाह करने के बारे में सोचकर आगे बढ़ सकते हो। अपने परिवार से इस बारे में बातचीत कर सकते हो। 

 

7. विवाह : अविवाहित हैं तो इस साल शादी के बंधन में बंधने का योग बन रहा है। यदि आपने विवाह के प्रस्ताव को टाल दिया तो फिर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो तुरंत अपना प्रस्ताव उनके समक्ष रख दें।

 

8. शारीरिक सेहत : आपको पेट संबंधी समस्या रहेगी। यदि आपने इस पर अच्छे से ध्यान नहीं दिया तो कोई गंभीर रोग की चपेट में भी आ सकते हो। आपको सावधानी रखने की जरूरत है। इसी के सात फोड़े-फुंसी, रक्त संबंधित अशुद्धि, किसी तरह की चोट या सर्जरी, माइग्रेन या सर दर्द आदि से भी आप परेशान रह सकते हो।

 

9. मानसिक सेहत : मानसिक रूप से आप किसी बात को लेकर बैचेन रहेंगे लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की चिंता न करें, क्योंकि कुछ भी बहुत बुरा नहीं होने वाला है।

 

10. उपाय : शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें। रात में दूध पीने से परहेज करें। केसर का सेवन करें या उसे अपने माथे पर लगाएं। किसी से भी कोई गिफ्‍ट न लें। कहीं पर भी जाकर एक अनार या नीम का पेड़ लगाएं। ठोस चांदी की एक गोली अपनी जेब में रखें। गाय को रोटी खिलाएं और किसी विधवा की सहायता करें।



from ज्योतिष https://ift.tt/3dn7g51
Previous
Next Post »