
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वास्तु के इन उपायों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Vastu Shastra जीवन में कुछ परिस्थितियों के कारण कर्ज लेने की स्थिति बन जाती है। कर्ज ले तो लिया, पर न चाहते हुए भी कर्ज खत्म होने का नाम नहीं लेता। इसका एक कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है, जिस वजह से मनुष्य को कर्ज का बोझ परेशान करता है। ऐसे में एक कर्ज उतरा नहीं, दूसरा लेने की नौबत आ जाती है। ऐसे में मनुष्य और भी जाता उलझ जाता है और बढ़ते ऋण की इस स्थिति से छुटकारा नहीं मिल पाता। अत: आप घर से जुड़े वास्तु पर भी ध्यान देकर या घर का वास्तु सुधार कर इस मुक्ति का उपाय पा सकते हैं।
यहां आजमाएं 15 सरल वास्तु उपाय और पाएं कर्ज से छुटकारा- Easy Vastu tips
1. कर्ज से बचने के लिए उत्तर व दक्षिण की दीवार बिलकुल सीधी बनवाएं।
2. घर की उत्तर की दीवार हलकी नीची होनी चाहिए। कोई भी कोना न तो कटा हुआ हो और ना ही कम होना चाहिए।
3. घर में गलत दीवार के निर्माण से धन का अभाव हो जाता है। यदि कर्ज ज्यादा हो गया है और परेशान हैं तो ईशान कोण को 90 डिग्री से कम कर दें।
4. उत्तर-पूर्व भाग में भूमिगत पानी का टैंक या टंकी बनवा दें। टंकी की लंबाई, चौड़ाई व गहराई के अनुरूप आय बढ़ेगी।
5. उत्तर-पूर्व का तल कम से कम 2 से 3 फीट तक गहरा करवा दें।
6: दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण दिशा में भूमिगत टैंक, कुआं या नल नहीं होना चाहिए, इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।
7. दो भवनों के बीच घिरा हुआ भवन या भारी भवनों के बीच दबा हुआ भूखंड खरीदना नहीं चाहिए क्योंकि दबा हुआ भूखंड गरीबी एवं कर्ज का सूचक माना जाता है।
8. वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा की ओर ढलान जितनी ज्यादा होगी, संपत्ति में उतनी ही वृद्धि होती रहेगी।
9. आप भी यदि कर्ज से अत्यधिक परेशान हैं तो भवन का ढलान ईशान दिशा की ओर करा दें, इससे कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
10. पूर्व तथा उत्तर दिशा में भारी वस्तुएं भूलकर भी न रखें अन्यथा ऋण, धन हानि और व्यापार-व्यवसाय में घाटे का सामना निरंतर करना पड़ेगा।
11. घर के मध्य भाग में अंडर ग्राउंड टैंक नहीं बनाना चाहिए। Vastu Shastra Tips For House
12. मकान का मध्य भाग थोड़ा ऊंचा रखना चाहिए, अन्यथा इसे नीचा रखने से घर में आपस की फूट पैदा होने से रिश्ते खराब होंगे।
13. यदि उत्तर दिशा में दीवार ऊंची बनी हुई है तो उसे छोटा करके दक्षिण दिशा में ऊंची दीवार बना देने से ऋण संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
14. यह दीवार तोड़ना संभव नहीं हो तो दक्षिण-पश्चिम दिशा के के कोने में पीतल या तांबे का घड़ा लगा दें।
15. इतना ही नहीं उत्तर या पूर्व की दीवार पर उत्तर-पूर्व की ओर लगा आईना भी लाभदायक सिद्ध होता हैं, इसमें आप वजन में हलका और बड़े आकार का दर्पण लगवाएं, इससे व्यापार तेजी से चल निकलेगा पड़ेगा और कर्ज से शीघ्र ही मुक्ति मिल जाएगी।

Vastu n Money
ALSO READ: वास्तु टिप्स: ऑफिस जा रहे हैं तो कौन से रंग के कपड़े पहनें, जानिए खास बात
ALSO READ: वास्तु टिप्स : घर के भीतर की किस दिशा की दीवार का कैसा हो रंग-रोगन
from ज्योतिष https://ift.tt/3GwuoL0
EmoticonEmoticon